1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्रोल होना मेरे काम का हिस्सा है : तारा सुतारिया

ट्रोल होना मेरे काम का हिस्सा है : तारा सुतारिया

 Written By: IANS
 Published : Nov 17, 2019 03:49 pm IST,  Updated : Nov 17, 2019 03:50 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया को अक्सर उनके फैशन को लेकर ट्रोल किया जाता है।

tara sutaria- India TV Hindi
तारा सुतारिया

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया को अक्सर उनके फैशन को लेकर ट्रोल किया जाता है। कई बार उन ट्रोल्स को अनदेखा करने के बाद आखिरकार 'मरजावां' की अभिनेत्री ने उन सभी नकारात्मक कमेंट पर प्रतिक्रिया दी। मिड डे के साथ बातचीत में अभिनेत्री ने उन आलोचनाओं को लेकर कहा कि ये सभी चीजें उनके काम और जिंदगी का 'हिस्सा और अंश' हैं।

पिंकविला डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, उनके अभिभावक भी उन पर किए गए कमेंट को पढ़ कर हंस पड़ते हैं।

ऐसे में तारा ने कहा, "लोग उनके कमेंट से आहत हो सकते हैं। मैंने लोगों की नजरों के सामने रहना चुना है, ऐसे में ये मेरे काम का हिस्सा और अंश है।"

'मरजावां' तारा की दूसरी फिल्म है। इसमें सिद्धार्थ और रितेश देशमुख भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन