1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का 52 साल की उम्र में निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का 52 साल की उम्र में निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

 Reported By: Joyeeta Mitra Suvarna
 Published : May 01, 2021 10:59 am IST,  Updated : May 01, 2021 11:16 am IST

अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का शुक्रवार को कोरोना वायरस से निधन हो गया। वो 52 साल के थे।

Bikramjeet Kanwarpal passed away- India TV Hindi
अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का 52 साल की उम्र में निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित Image Source : FACEBOOK: NEIL NITIN MUKESH

अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का शुक्रवार को कोरोना वायरस से निधन हो गया। वो 52 साल के थे। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टीवी में भी काम किया था। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। जानी-मानी हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं। 

बिक्रमजीत कंवरपाल का जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ था। वो आर्मी ऑफिसर के बेटे थे। 2002 में इंडियन आर्मी से बतौर मेजर के पद से रिटायर होने के बाद उन्होंने साल 2003 में बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने 'पेज 3, 'कॉरपोरेट', 'मर्डर 2', 'आरक्षण', '2 स्टेट्स',  'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्मों में काम किया था। 

इसके अलावा बिक्रमजीत टीवी सीरियल्स में भी नज़र आए थे। उन्होंने 'दीया और बाती हम', 'दिल ही तो है', 'ये है चाहतें' जैसे शोज में काम किया। वो 'स्पेशल ऑप्स' वेब सीरीज में भी दिखाई दिए थे। 

बिक्रमजीत के निधन पर फिल्मी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है:

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन