1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन के सपने में कोरोना वैक्सीन की हुई खोज

कार्तिक आर्यन के सपने में कोरोना वैक्सीन की हुई खोज

 Published : Apr 05, 2020 06:17 pm IST,  Updated : Apr 05, 2020 06:17 pm IST

कार्तिक ने रविवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह एक कार की छत पर खड़े होकर वहां इकट्ठा हुई भीड़ को देख हाथ हिलाते नजर आ रहे हैं।

कार्तिक आर्यन को आया...- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन को आया कोरोना का वैक्सीन के मिलने का सपना Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा लागू 21 दिनों के लॉकडाउन में कार्तिक आर्यन कई बार मजाकिया अंदाज में कुछ न कुछ अपने प्रशंसकों संग साझा करते रहे हैं। कार्तिक ने रविवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह एक कार की छत पर खड़े होकर वहां इकट्ठा हुई भीड़ को देख हाथ हिलाते नजर आ रहे हैं।

पोस्ट के साथ कार्तिक के कैप्शन पर लोगों का ध्यान ज्यादा जा रहा है।

कार्तिक ने इसके कैप्शन में लिखा, "आज सपना आया कि मुझे वैक्सीन मिल गया है।"

इस पर एक यूजर ने कमेंट किया, "बायोटेक्नोलॉजी जो पढ़ी है भाई ने।"

फैन ने किए कमेंट
Image Source : फैन ने किए कमेंट

इस पर कार्तिक ने तुरंत जवाब देते हुए लिखा, "आप एक भाई को बायोटेक्नोलॉजी से अलग कर सकते हैं, लेकिन भाई से बायोटेक्नोलॉजी को अलग नहीं कर सकते।"

फैन ने किए कमेंट
Image Source : फैन ने किए कमेंट

कार्तिक ने मुंबई के डी.वाई. पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई की है। कार्तिक आर्यन लॉकडाउन में अपने फैन्स को जागरूक करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। कार्तिक ने वीडियो पोस्ट करके लोगों को कोरोना पर अवेयर किया। पीएम मोदी ने भी कार्तिक का ये वीडियो शेयर किया।

कार्तिक घर पर लॉकडाउन के दौरान बर्तन धुलते भी दिखें। वहीं सात साल बाद अपनी बहन का जन्मदिन भी साथ मनाया।

फिल्मों की बात करें, तो कार्तिक आने वाले समय में 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन