बॉलीवुड में अक्सर कहा जाता है कि स्टार किड्स को सब कुछ आसानी से हासिल हो जाता है, लेकिन हर स्टार किड की कहानी अलग होती है। कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि स्टारकिड्स फैमिली बैकग्राउंड को अपनी मेहनत के बीच नहीं आने देते और अपनी पहचान छिपाकर नई शुरुआत करते हैं। हां, ऐसा कम देखने को मिलता हैं, लेकिन एक स्टार ऐसा है जो मेहनत की धूल भरी गलियों से गुजर कर एक्टर बना। ये कोई और नहीं बल्कि विवेक ओबेरॉय हैं, जिसने करियर की शुरुआत कड़ी मेहनत से की, पहचान छिपाई, गलत फैसले भी किए, फिर उठे और आज इसी के दम पर 1200 करोड़ के मालिक हैं।
शुरुआत में विवेक ने किए ये काम
मैशेबल इंडिया के शो 'द बॉम्बे जर्नी' में विवेक ने यह खुलासा किया कि बॉलीवुड में उनकी शुरुआत किसी फिल्मी लांच से नहीं, बल्कि फराह खान के असिस्टेंट के रूप में हुई थी। उन्होंने याद करते हुए कहा, 'मैं लंबे समय तक फराह खान की मदद करता था। रिहर्सल रूम साफ करता था, झाड़ू लगाता था, सबको चाय देता था। किसी को नहीं बताया कि मैं सुरेश ओबेरॉय का बेटा हूं।' यह वही समय था जब इंडस्ट्री में लोग काम को नहीं, सरनेम को पहचानते थे, लेकिन विवेक ने अपने नाम पर भरोसा नहीं किया, उन्होंने अपने संघर्ष पर भरोसा किया।
‘कंपनी’ ने बनया स्टार
2002 में राम गोपाल वर्मा की 'कंपनी' आई और विवेक रातों-रात नए सुपरस्टार बना दिए गए। इसके बाद 'साथिया', 'मस्ती', 'ओमकारा' जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड के टॉप कलाकारों में पहुंचा दिया, लेकिन फिर आया 2003 का वह मोड़, जिसने उनका करियर पटरी से उतार दिया। विवेक की प्रेस कॉन्फ्रेंस बॉलीवुड इतिहास की सबसे विवादित घटनाओं में से एक बन गई। विवेक ने बाद में एक पॉडकास्ट में बताया, 'इंडस्ट्री ने मुझे बहिष्कृत कर दिया। साइन की हुई फिल्में छीन ली गईं। मेरे घरवालों तक को धमकी भरे फोन आने लगे।' स्टार बनकर गिरना हमेशा सबसे दर्दनाक होता है और विवेक उस दर्द से गुजरे।
विवेक ने अलग दिशा में बनाई पहचान
जब बॉलीवुड ने दरवाजे बंद किए, विवेक ने नई खिड़कियां खोल लीं। उन्होंने मलयालम और तेलुगु सिनेमा में 'रक्त चरित्र' और 'लूसिफर' जैसी फिल्मों से अपनी नई पहचान बनाई। वेब सीरीज की दुनिया में 'इनसाइड एज' ने एक बार फिर उन्हें चमकाया, लेकिन असली कम्बैक उनके बिजनेस ने कराया। उन्होंने कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में हाथ आजमाया और कई स्टार्टअप में भी पैसे लगाए। एजुकेश की फील्ड में भी उन्होंने कदम बढ़ाए। आज वह सिर्फ अभिनेता नहीं, बल्कि एक बिजनेस आइकन हैं, जिनकी नेटवर्थ ₹1200 करोड़ तक पहुंच चुकी है। फोर्ब्स ने उन्हें 40 अंडर 40 हीरोज ऑफ फिलैंथ्रॉपी में शामिल किया। अभिनेताओं में अकेले उनका ही नाम इस लिस्ट में शामिल है। उनकी कुल संपत्ति रणबीर कपूर, अल्लू अर्जुन, प्रभास और रजनीकांत जैसे सुपरस्टार्स से भी ज्यादा है।
फिर से परदे पर वापसी
विवेक एक बार फिर बड़े परदे पर पूरी ताकत से लौटने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्में में 'मस्ती 4' शामिल है जो 21 नवंबर को रिलीज होगी। 'स्पिरिट' और 'रामायण' का भी वो हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें: 'द फैमिली मैन 3' से लेकर 'होमबाउंड' तक, इस हफ्ते होने वाली है धांसू सीरीज और फिल्मों की बारिश
'मन किया गला रेत दूं', 'भाबी जी घर पर हैं' के सक्सेना जी को सुपरस्टार हीरोइन के पापा ने जड़ा थप्पड़