Published : Sep 07, 2025 04:43 pm IST, Updated : Sep 07, 2025 04:43 pm IST
1/6Image Source : India TV
SIP Calculator: भारत का एक बड़ा वर्ग एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट को निवेश के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प मानता है। लेकिन, इस बात में कोई दो राय नहीं है कि देश का आम आदमी अब बढ़-चढ़कर शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर रहा है। म्यूचुअल फंड्स में शेयर बाजार का काफी रिस्क है और ये जानते हुए आम निवेशक दिल खोलकर निवेश कर रहे हैं। आज हम जानेंगे कि SIP में हर महीने ₹5,000 जमा करें तो 20 साल में कितना फंड तैयार हो सकता है?
2/6Image Source : Freepik
SIP यानी सिस्टेमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान, म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने का एक तरीका है। एसआईपी में आपको हर महीने एक तय तारीख को एक राशि जमा करनी होती है। हालांकि, आप इस तारीख को जरूरत पड़ने पर आगे-पीछे भी कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड में शेयर बाजार का काफी रिस्क होता है, लेकिन इससे होने वाली कमाई भी शेयर बाजार से ही होती है। एसआईपी में कंपाउंडिंग का जबरदस्त फायदा मिलता है।
3/6Image Source : Freepik
एसआईपी को आप जितने लंबे समय के लिए चलाएंगे, आपको उतना ही ज्यादा पैसा मिलेगा। एसआईपी से मिलने वाले रिटर्न पर आपको कैपिटल गेन्स टैक्स भी चुकाना होता है। ऐसे में आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए तय की अवधि से थोड़ा ज्यादा समय तक निवेश जारी रखना चाहिए।
4/6Image Source : Freepik
अगर आपको हर साल 12 प्रतिशत का औसत रिटर्न मिलता है तो 5,000 रुपये की एसआईपी से 20 साल में 45.99 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। 20 साल तक हर महीने 5,000 रुपये जमा करने से आपका कुल निवेश 12 लाख रुपये हो जाएगा और आपको इस पर 12 प्रतिशत के हिसाब से करीब 33.99 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा।
5/6Image Source : Freepik
इसी तरह, अगर आपको हर साल 15 प्रतिशत का औसत रिटर्न मिलता है तो 5,000 रुपये की एसआईपी से 20 साल में 66.35 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। 20 साल तक हर महीने 5,000 रुपये जमा करने से आपका कुल निवेश 12 लाख रुपये हो जाएगा और आपको इस पर 15 प्रतिशत के हिसाब से करीब 54.35 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा।
6/6Image Source : Freepik
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।