1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा: गोमांस खाने के संदेह पर गौरक्षकों ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

हरियाणा: गोमांस खाने के संदेह पर गौरक्षकों ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 31, 2024 02:54 pm IST,  Updated : Aug 31, 2024 02:56 pm IST

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के नाम भी बता दिए हैं। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पीट-पीटकर की हत्या- India TV Hindi
पीट-पीटकर की हत्या Image Source : FILE PHOTO

हरियाणा के चरखी दादरी जिले में गोमांस खाने के संदेह पर गौरक्षक समूह ने एक प्रवासी व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

27 अगस्त की है घटना

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, साबिर मलिक की 27 अगस्त को हत्या की गई थी। अधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि पांच आरोपियों ने गोमांस खाने के संदेह पर मलिक को प्लास्टिक की खाली बोतलें बेचने के बहाने एक दुकान पर बुलाया। वहां पर उसकी जमकर पिटाई की गई। 

आरोपियों के नाम आए सामने

पुलिस ने आरोपियों की पहचान अभिषेक, मोहित, रविंदर, कमलजीत और साहिल के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी जब उसे पीट रहे थे तो कुछ लोगों ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद वे साबिर मलिक को दूसरे स्थान पर ले गए और फिर वहां उसकी दोबारा पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई। 

गिरफ्तार आरोपियों में दो हैं नाबालिग

पुलिस ने कहा कि मलिक चरखी दादरी जिले के बांद्रा गांव के पास एक झुग्गी में रहता था। अपने जीवनयापन के लिए कबाड़ा बीनने का काम करता था। अधिकारियों के अनुसार, सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

भाषा के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।