1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्रिटेन में Covid 5th wave: हफ्ते भर में आए 2 लाख से ज्यादा मामले, डरा सकते हैं आने वाले दिन

ब्रिटेन में Covid 5th wave: हफ्ते भर में आए 2 लाख से ज्यादा मामले, डरा सकते हैं आने वाले दिन

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Dec 26, 2022 04:05 pm IST,  Updated : Dec 26, 2022 04:05 pm IST

5th wave covid in UK: चीन के बाद दुनियाभर की नजर अब ब्रिटेन पर है। दरअसल, यहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और आशंका है कि आने वाले दिन और खराब हो सकते हैं।

covid_in_uk- India TV Hindi
covid_in_uk Image Source : FREEPIK

Covid news latest : दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना वायरस पर बात हो रही है। सबकी नजर फिलहाल चीन (Covid in China) पर है जहां से सटिक आंकड़े तो नहीं मिल पा रहे लेकिन, सूत्रों से मिली खबर की मानें तो चीन में लाखों की संख्या में लोग हर दिन कोरोना के शिकार हो रहे हैं। जी हां, स्थिति ऐसी है कि यहां हर रोज हजारों लोग मर रहे हैं। पर चिंताजनक बात यह है कि ये स्थिति अकेले सिर्फ चीन की नहीं है बल्कि, यूरोप, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और जर्मनी की भी है। फिलहाल बात सिर्फ ब्रिटेन की करें तो, बीते दिनों ब्रिटेन में कोरोना के मामलों में भारी उछाल देखी गई है।

ब्रिटेन में कोरोना की 5वीं लहर-5th wave covid in uk in hindi

दरअसल, खबर है कि ब्रिटेन में कोरोना की 5वीं लहर (5th wave covid in uk in hindi) की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि ब्रिटेन में 1 हफ्ते में कोरोना के मामले इतनी तेजी से बढ़े हैं कि हर दिन 2 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है और ये मामले 4 लाख के करीब पहुंच सकते हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस से जुड़े कई रिपोर्ट्स इस ओर संकेत दे रहे हैं कि स्थिति में सुधार नहीं हुआ है तो आने वाले दिनों में ब्रिटेन का हाल कहीं चीन जैसा ही ना हो जाए। 

covid
Image Source : FREEPIKcovid

चीन से आगरा लौटा कोरोना संक्रमित व्यक्ति, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजा जाएगा सैंपल

एक सप्ताह में कोविड मामलों में 20% की बढ़ोतरी

विशेषज्ञों ने पिछले एक हफ्तों के आकड़ों को देखते हुए बताया है कि पिछले एक सप्ताह में कोविड मामलों में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के अनुसार, 14 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आते-आते कोरोना के मामले 219,131 से 262,675 हो गया है। यह जुलाई के बाद का उच्चतम स्तर है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है।

''मन की बात'' में PM मोदी ने लोगों को फिर चेताया, कहा- इन कामों से जुड़ी लापरवाही भारी पड़ सकती है

जनवरी में हर हफ्ते आ सकते हैं 4 लाख मामले

ब्रिटेन में जिस तरह से कोरोना अपना रूप बदल रहा है ऐसे में एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि आने वाले दिनों में 4 लाख से ज्यादा मामले आ सकते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि ठंड, क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन में लोगों की लापरवाहियां। इसलिए आगानी दिनों को लेकर आम लोगों को सतर्क रहना चाहिए, साथ ही कोविड नियमों का पालन शुरू करें जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग, वैक्सीनेशन और लक्षण दिखते ही टेस्ट करवाएं और खुद को आइसोलेट करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।