1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कहीं शरीर में बढ़ तो नहीं रहा है कोलेस्ट्रॉल का स्तर, किन लक्षणों के दिखाई देने पर हो जाना चाहिए सावधान?

कहीं शरीर में बढ़ तो नहीं रहा है कोलेस्ट्रॉल का स्तर, किन लक्षणों के दिखाई देने पर हो जाना चाहिए सावधान?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 04, 2025 02:14 pm IST,  Updated : Oct 04, 2025 02:14 pm IST

क्या आप हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आइए जानकारी हासिल करते हैं कि कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर शरीर में किस तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल- India TV Hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल Image Source : FREEPIK

अगर आपकी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ रहा है और आपने समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया, तो आपके दिल की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। बीते कुछ सालों में हाई कोलेस्ट्रॉल के मामले तेजी से बढ़े हैं। अगर आप दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो आपको हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

गौर करने वाले लक्षण

अगर त्वचा पर पीले रंग की गांठ महसूस हो रही है या फिर आंखों की पुतली के चारों तरफ सफेद या फिर पीले रंग की रिंग दिखाई दे रही है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ गया हो। सांस फूलना, इस तरह का लक्षण भी हाई कोलेस्ट्रॉल की तरफ इशारा कर सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपको थकान भी महसूस हो सकती है। 

करवा लेना चाहिए टेस्ट

अगर आपको भी इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए और डॉक्टर से कंसल्ट करके कोलेस्ट्रॉल का टेस्ट करवा लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोलेस्ट्रॉल की जांच के लिए लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराया जाता है। इस टेस्ट को हर 2-4 साल में कराने की सलाह दी जाती है जिससे अगर शरीर में किसी तरह की गड़बड़ी हो तो समय रहते डिटेक्ट हो पाए।

कोलेस्ट्रॉल का स्तर कितना होना चाहिए?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर टोटल कोलेस्ट्रॉल 200 mg/dL से कम है, तो इसे सामान्य माना जाता है। वहीं, अगर एलडीएल 100 mg/dL से कम है, तो ये भी सामान्य है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक एचडीएल पुरुषों में 40 mg/dL और महिलाओं में 50 mg/dL से ज्यादा होना चाहिए। इसके अलावा ट्राइग्लिसरॉइड्स 150 mg/dL से कम होना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।