1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कोविड-19: सूंघने या फिर स्वाद लेने की शक्ति का खो जाना भी हो सकता है कोरोना का लक्षण

कोविड-19: सूंघने या फिर स्वाद लेने की शक्ति का खो जाना भी हो सकता है कोरोना का लक्षण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2020 08:21 pm IST,  Updated : Jun 13, 2020 08:32 pm IST

भारतीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने क्लिनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल कोविड-19 की नई गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन के मुताबिक स्वाद लेने की क्षमता का खो जाना भी कोरोना का लक्षण हो सकता है।

Covid-19- India TV Hindi
Covid 19-  कोविड-19 Image Source : PINTEREST

कोराना वायरस दुनियाभर में महामारी के रूप में फैला हुआ है। दुनिया की बात करें तो कोरोना मरीजों की संख्या 77 लाख के पार है जबकि भारत में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच चुकी है। भारतीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने क्लिनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल कोविड-19 की नई गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन के मुताबिक स्वाद लेने की क्षमता का खो जाना भी कोरोना का लक्षण हो सकता है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोविड-19 के क्लिनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल के अनुसार, बीमारी से जुड़े लक्षणों में बुखार, खांसी, थकान, सांस की तकलीफ, मायलाजिया, राइनोरिया, गले में खराश, डायरिया के अलावा अब स्वाद का खो जाना भी शामिल है। इस गाइडलाइन में कहा गया है कि कोविड-19 का खतरा सबसे ज्यादा 60 से ज्यादा उम्र के लोगों को है। खास तौर पर 60 साल के वे लोग जो डायबिटीज, हद्य से संबंधित किसी बीमारी, फेफड़े की बीमारी, हाइपरटेंशन या फिर किडनी की बीमारी से परेशान हैं। 

कोरोना होने की आशंका दिखे तो परिवार सहित तुरंत फॉलो करें ये रूटीन, दूर रहेगी ये जानलेवा बीमारी

अमेरिका के राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य संस्थान, रोग नियंत्रण और बचाव केंद्र ने मई की शुरुआत में कोरोना वायरस के नए लक्षणों में संघूने और स्वाद के खो जाने को लिस्ट में शामिल किया था। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने 18 मई को एक संशोधित जांच रणनीति जारी की थी। इस रणनीति के मुताबिक इंफ्लुएंजा जैसी बीमारी के लक्षणों के साथ राज्यों से लौटने वालों और प्रवासियों में अगर इस तरह के लक्षण दिखे तो उनकी सात दिन के अंदर ही जांच करनी होगी। 

इसके साथ ही भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कहा कि जो स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की देखभाल कर रहे हैं, अगर उनमें भी इस तरह से लक्षण विकसित हों या फिर लक्षण नजर नहीं आए तो उनकी भी 10 दिन के अंदर जांच करनी होगी। 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।