World Milk Day 2023: लैक्टोज सेंसिटिविटी (lactose sensitivity)क्या है? दरअसल, गाय और भैंस के दूध में लैक्टोज मिलता है जो कि एक प्रकार का शुगर है और हर किसी का पेट इसे पचा नहीं पाता है। ऐसे लोगों में होता ये है कि जैसे दूध पीते हैं तुरंत शरीर मतली, उल्टी, दस्त और गैस जैसी समस्याओं के साथ रिएक्ट कर देता है। ऐसे में इन लोगों को दूध से बचना चाहिए। लेकिन, फिर सवाल ये है कि कौन सा दूध पिएं? तो, जानते हैं इन लैक्टोज फ्री मिल्क के बारे में।
दूध नहीं पचता तो सोय मिल्क आपके काम आ सकता है। सोय मिल्क में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो कि दूध के गुणों को भी पूरा करते हैं और लैक्टोज इंटॉलरेंस से भी बचाते हैं। इसके अलावा इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई प्रकार के एंटीइंफ्लेमेटी गुण होते हैं जो कि आपको कई प्रकार के समस्याओं से बचा सकते हैं।
ओट मिल्क भी उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें दूध नहीं पचता। ये दूध फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है और सेहत के लिए कई प्रकार से हेल्दी है। ये क्रीमी भी होता है लेकिन लैक्टॉज फ्री और सबके लिए फायदेमंद है।

काजू और बादाम का दूध आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। इस दूध में कैलोरी की मात्रा कम होती है और लेकिन प्रोटीन ज्यादा होता है। जिस वजह से आप इसे पीते हैं तो आपकी हड्डियां तो मजबूत रहती ही हैं बल्कि, आपके पेट और ब्रेन को भी कई फायदे मिलते हैं।
चावल का दूध पीकर आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बच सकते हैं। ये दूध असल में ग्लूटेन फ्री है और इसका सेवन आपको कई समस्याओं से बचा सकता है। इसे दूध से आपको एलर्जी नहीं होगी और इसके प्रोटीन आपकी सेहत के लिए लंबे समय तक काम करेंगे।
नारियल का दूध लैक्टोज फ्री है और इसका सेवन सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। नारियल का दूध बहुत लोकप्रिय है और बाजार में आसानी से उपलब्ध भी है। ये क्रीमी कंसिस्टेंसी के साथ दूध गाढ़ा या पतला हो सकता है। तो,आप इन लैक्टोज फ्री मिल्क को जरूर ट्राई कर सकते हैं।
संपादक की पसंद