1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मार गिराए

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मार गिराए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2021 07:54 pm IST,  Updated : Jul 10, 2021 07:54 pm IST

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मार गिराए गए।

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मार गिराए- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मार गिराए Image Source : PTI FILE PHOTO

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मार गिराए गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद अनंतनाग के रानीपुरा इलाके के क्वारीगाम में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी। 

सुरक्षा बलों ने इस पर जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई और 3 आतंकवादियों को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े आरिफ हाजम के रूप में की गई है। हाजम जून 2019 में प्रादेशिक सेना के हवलदार मंजूर बेग की हत्या में संलिप्त था। 

आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। इसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे भारी मात्रा में गोलीबारी की चपेट में आ गए, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बल मोर्चा संभाले हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत