1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा में 28 जून तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, जानें नई गाइडलाइन

गोवा में 28 जून तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, जानें नई गाइडलाइन

 Reported By: IANS
 Published : Jun 20, 2021 08:17 am IST,  Updated : Jun 20, 2021 08:17 am IST

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य में कोरोना वायरस महामारी के कारण लगाये गए कर्फ्यू को 28 जून तक बढ़ाने की शनिवार को घोषणा की।

गोवा में 28 जून तक...- India TV Hindi
गोवा में 28 जून तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, जानें नई गाइडलाइन Image Source : PTI (FILE PHOTO)

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य में कोरोना वायरस महामारी के कारण लगाये गए कर्फ्यू को 28 जून तक बढ़ाने की शनिवार को घोषणा की। सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘राज्य स्तरीय कर्फ्यू को 28 जून को सुबह सात बजे तक बढ़ाया जाएगा। सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स, मनोरंजन क्षेत्र को छोड़कर शॉपिंग मॉल में दुकानों को सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच खोलने की अनुमति है। मछली बाजार भी खुल सकता है।’’

बता दें कि गोवा में कर्फ्यू पहली बार इस साल 9 मई को लगाया गया था और तब से इसे कई बार बढ़ाया जा चुका है। महामारी की दूसरी लहर के दौरान इस तटीय राज्य में संक्रमण दर 51 प्रतिशत तक हो गई थी, जो बाद में कम हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गोवा में शनिवार को कोविड​​-19 के 302 नए मामले सामने आये और नौ और मरीजों की मौत हो गई जबकि 419 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत