1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, सभी जिलों में अधिकारियों से सतर्क रहने के लिए कहा गया

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, सभी जिलों में अधिकारियों से सतर्क रहने के लिए कहा गया

 Reported By: IANS
 Published : Aug 23, 2018 01:14 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 01:14 pm IST

अधिकारी ने कहा कि देहरादून और उत्तरकाशी और उधम सिंह नगर के जिलों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हो रही है, जिससे जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, सभी जिलों में अधिकारियों से सतर्क रहने के लिए कहा गया- India TV Hindi
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, सभी जिलों में अधिकारियों से सतर्क रहने के लिए कहा गया

देहरादून: उत्तराखंड में गुरुवार को अगले तीन दिनों तक 'अत्यधिक भारी बारिश' की चेतावनी जारी की गई है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में व्यापक बारिश हो रही है। इस बार लगभग सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।

अधिकारी ने कहा कि देहरादून और उत्तरकाशी और उधम सिंह नगर के जिलों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हो रही है, जिससे जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि बाजपुर में जलभराव सबसे बड़ी समस्या है। टीचर्स कॉलोनी, बेरिया रोड और रामराज रोड जैसी कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं।

मौसम विभाग से चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों में अधिकारियों से सतर्क रहने के लिए कहा है और नदियों के किनारे के इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत