नई दिल्ली: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर हमला किया। मायावती ने महंगाई के लिए बीजेपी और कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि देश में इस वक्त आर्थिक इमरजेंसी है। दिल्ली से मुंबई तक आम आदमी पर महंगे डीजल-पेट्रोल की मार लगातार पड़ रही है।
Related Stories
खास बात ये है कि पेट्रोल-डीजल की कीमत अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली में पेट्रोल 80.87 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। जबकि मुंबई में 88.26 रुपए हो गया है। दिल्ली में डीजल भी 72.97 रुपए प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में डीजल 77.47 के आंकड़े पर आ गया है।