1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुस्लिमों ने हनुमान मंदिर को भेंट किया लाउडस्पीकर सेट, पेश की सौहार्द की मिसाल

मुस्लिमों ने हनुमान मंदिर को भेंट किया लाउडस्पीकर सेट, पेश की सौहार्द की मिसाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 29, 2017 03:41 pm IST,  Updated : Aug 29, 2017 03:41 pm IST

यहां के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए हनुमान मंदिर को लाउडस्पीकर सेट भेंट किया है।

loudspeaker- India TV Hindi
loudspeaker

हरदा (मप्र): यहां के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए हनुमान मंदिर को लाउडस्पीकर सेट भेंट किया है।

दरअसल मंदिर के लाउडस्पीकर सेट और दान पेटी पर चार दिन पहले चोरों ने हाथ साफ कर दिया था, जिस वजह से मंदिर की आरती और अन्य प्रार्थना संदेश आसपास के रहवासी लोगों तक प्रसारित नहीं हो पा रहे थे।

हरदा पुलिस थाने के जांच अधिकारी दीपक आठनेरे ने आज बताया कि इन्दौर मार्ग स्थित अभयदाता हनुमान मंदिर से लाउडस्पीकार और दान पेटी की चोरी के मामले में मंदिर समिति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

मंदिर के पुजारी दीपक उपरीत ने बताया, चार दिन पहले मंदिर का लाउडस्पीकर सेट चोरी हो गया था। इसकी हरदा थाने में शिकायत की गई थी। मंदिर समिति नया सेट खरीदने पर विचार कर रही थी कि इस बीच रविवार को हरदा के मुस्लिम भाइयों ने मंदिर को लाउडस्पीकर सेट भेंट कर हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है। मैं मंदिर समिति की ओर से मुस्लिमों को धन्यवाद देता हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत