India vs New Zealand, 4th T20I: भारतीय टीम को विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने धमाकेदार आगाज किया। डेवान कॉन्वे और टिम सीफर्ट ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। हालांकि, इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त पलटवार किया। इसके बावजूद न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट खोकर 215 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही। भारत की ओर से कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट झटके। 216 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.4 ओवर में 165 रनों पर ढेर हो गई।
प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।