1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू, AAP के तीन सांसद दिनभर के लिए निलंबित

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू, AAP के तीन सांसद दिनभर के लिए निलंबित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 03, 2021 10:38 am IST,  Updated : Feb 03, 2021 10:38 am IST

 राज्यसभा के सभापति ने एम. वैंकेया नायडू ने आम आदमी पार्टी के तीन सांसदों संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को दिनभर के लिए निलंबित कर दिया है। इन तीनों सांसदों को मार्शलों ने सदन से बाहर निकाल दिया।

Rajya Sabha updates aam aadmi party MP suspended kisan andolan  राज्यसभा से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर- India TV Hindi
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू, AAP के तीन सांसद दिनभर के लिए निलंबित Image Source : PTI

नई दिल्ली. राज्यसभा के सभापति ने एम. वैंकेया नायडू ने आम आदमी पार्टी के तीन सांसदों संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को दिनभर के लिए निलंबित कर दिया है। इन तीनों सांसदों को मार्शलों ने सदन से बाहर निकाल दिया। राज्यसभा में बुधवार को सरकार और विपक्षी दल सर्वसम्मति से धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए अधिक समय आवंटित करने और चर्चा के दौरान विभिन्न पार्टियों द्वारा किसान आंदोलन का मुद्दा उठआने पर सहमत हुए। इससे पहले आज सभापति सांसदों को सदन की कार्यवाही की रिकॉर्डिग के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के खिलाफ चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो यह 'विशेषाधिकार हनन' होगा।

पढ़ें- Kisan Andolan: पूरे पश्चिमी यूपी में फैलेगा किसान आंदोलन? आज मथुरा में खाप पंचायत

मंगलवार को नारेबाजी के दौरान कुछ सदस्यों ने इस घटना को रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। विपक्ष ने मंगलवार को कृषि कानूनों के मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा कर उच्च सदन को दिनभर के लिए स्थगित करने के लिए मजबूर कर दिया था। सदन में सोमवार को बजट पेश किए जाने के अगले दिन मंगलवार को जबरदस्त हंगामा और नारेबाजी हुई। वैंकेया नायडू ने कहा, "मोबाइल फोन का कोई भी इस्तेमाल विशेषाधिकार का उलंलघन होगा और मीडिया को सलाह दी जाती है कि रिकॉर्डिग का इस्तेमाल न करें।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत