1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CAA की कट-ऑफ डेट बढ़ाने की मांग, अफगानिस्तान में सिखों की हालात देख अकाली नेता ने लगाई गुहार

CAA की कट-ऑफ डेट बढ़ाने की मांग, अफगानिस्तान में सिखों की हालात देख अकाली नेता ने लगाई गुहार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 24, 2021 10:54 am IST,  Updated : Aug 24, 2021 10:54 am IST

अकाली नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मंजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से सीएए में संशोधन करने और कट-ऑफ की तारीख 2014 से 2021 तक बढ़ाने का अनुरोध करता हूं।"

Seeing condition of Afghan Sikh Hindus Akali Dal leader Manjinder Sirsa demands amendment in CAA CAA- India TV Hindi
CAA की कट-ऑफ डेट बढ़ाने की मांग, अफगानिस्तान में सिखों की हालात देख अकाली नेता ने लगाई गुहार Image Source : PTI

नई दिल्ली. अफगानिस्तान में लगातार बिगड़ते हालातों के बीच भारत सरकार लगातार वहां फंसे हुए भारतीय नागरिकों और अफगान नागरिकों को निकाल रही है। वहां से भारत लाए जा रहे लोगों में अफगान सिख व हिंदू भी शामिल हैं। आज पवित्र गुरुग्रंथ साहिब के तीन स्वरूपों के साथ अफगान सिखों का एक समूह भी भारत पहुंचा है। अफगानिस्तान में बिगड़ते हालातों को देखते हुए अकाली दल के नेता मंजिंदर सिंह सिरसा ने प्रधानमंत्री से सीएए की कट ऑफ डेट 2014 से 2021 करने की गुहार लगाई है।

अकाली नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मंजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से सीएए में संशोधन करने और कट-ऑफ की तारीख 2014 से 2021 तक बढ़ाने का अनुरोध करता हूं ताकि अफगानिस्तान से आने वाले लोग लाभान्वित हों और यहां एक सुरक्षित जीवन जी सकें और उनके बच्चे यहां पढ़ सकें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत