Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा, मेट्रो का अंडर कंस्ट्रक्शन पिलर गिरने से मां और ढाई साल के बच्चे की मौत

बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा, मेट्रो का अंडर कंस्ट्रक्शन पिलर गिरने से मां और ढाई साल के बच्चे की मौत

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2
Published : Jan 10, 2023 02:44 pm IST, Updated : Jan 10, 2023 02:44 pm IST

मेट्रो के खंभे के निर्माण के लिए लगाए गए टीएमटी सरिये दंपति के स्कूटर पर गिर गए। खंभे की ऊंचाई 40 फीट से ज्यादा और वजन कई टन बताया जा रहा है।

bengaluru metro- India TV Hindi
Image Source : TWITTER- ANI मेट्रो का अंडर कंस्ट्रक्शन पिलर गिरा

बेंगलुरु: बेंगलुरु में एचबीआर लेआउट के पास आउटर रिंग रोड पर ‘नम्मा मेट्रो’ (बेंगलुरु मेट्रो) का एक निर्माणाधीन खंभा गिरने से एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। घटना में महिला का पति भी घायल हो गया। घटना मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है, जब मेट्रो के खंभे के निर्माण के लिए लगाए गए टीएमटी सरिये उनके स्कूटर पर गिर गए। खंभे की ऊंचाई 40 फीट से ज्यादा और वजन कई टन बताया जा रहा है।

'मां-बेटे को गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया'

मौके पर मौजूद लोग तुरंत मां और बेटे को नजदीकी अस्पताल ले गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय तेजस्विनी और उसके बेटे विहान के रूप में हुई है। तेजस्विनी और विहान का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि विहान को सीने में भी चोट लगी। डॉक्टर ने कहा, "उन्हें बहुत गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। हमने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो बच नहीं सके।"

पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल के आसपास जाम लग गया था।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement