1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लिथियम पर खत्म होगी चीन और ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, भारत में मिला लाखों टन का खजाना

लिथियम पर खत्म होगी चीन और ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, भारत में मिला लाखों टन का खजाना

 Published : Feb 09, 2023 09:47 pm IST,  Updated : Feb 09, 2023 09:47 pm IST

भारत के खनन मंत्रालय ने बहुत बड़ी खबर दी है। सरकार ने गुरुवार को कहा कि देश में पहली बार जम्मू-कश्मीर में लिथियम के भंडार का पता लगा है।

जम्मू-कश्मीर में हो सकते हैं लिथियम के भंडार - India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में हो सकते हैं लिथियम के भंडार Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

आने वाला भविष्य और वर्तमान को जो एक चीज एनर्जी दे रही है वो है लिथियम। फिलहाल इस लिथियम पर ऑस्ट्रेलिया और चीन की बादशाहत है। इन दोनों देशों को पास कई लाख टन का लिथियम के रिजर्व हैं। लेकिन भारत के खनन मंत्रालय ने बहुत बड़ी खबर दी है। सरकार ने गुरुवार को कहा कि देश में पहली बार जम्मू-कश्मीर में लिथियम के भंडार का पता लगा है।

करीब 60 लाख टन लिथियम का अनुमान

खान मंत्रालय के अनुसार, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने पहली बार जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के सलाल-हैमाना क्षेत्र में 5.9 मिलियन टन के लिथियम अनुमानित संसाधन (G3) का पता लगाया है। खनन सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा, "पहली बार लीथियम के भंडार की खोज की गई है और वह भी जम्मू-कश्मीर में पाए गए हैं।" भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) द्वारा अन्वेषण पर, जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में लिथियम के भंडार पाए गए हैं।

लिथियम के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है भारत
दरअसल लिथियम एक ऐसी 'अलौह' धातु है जो किसी भी बैटरी में एक अहम घटकों में से एक है। इससे पहले, खान मंत्रालय ने कहा था कि उभरती तकनीकों के लिए महत्वपूर्ण खनिज सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए सरकार ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना से लिथियम सहित खनिजों को सुरक्षित करने के लिए कई सक्रिय उपाय कर रही है। वर्तमान में, भारत लिथियम (lithium), निकल (nickel) और कोबाल्ट (cobalt) जैसे कई खनिजों के लिए आयात पर निर्भर है।

फोन से लेकर सोलर पैनल तक लिथियम की जरूरत
केंद्रीय भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की 62वीं बैठक में खनन सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा कि चाहे वह मोबाइल फोन हो या सोलर पैनल, हर जगह महत्वपूर्ण खनिजों की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए देश के लिए महत्वपूर्ण खनिजों का पता लगाना और उन्हें संसाधित करना बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सोने का आयात कम किया जाता है, तो "हम आत्मनिर्भर बन जाएंगे।"

ये भी पढ़ें-

इसरो की लिथियम आयन बैटरी तकनीक में 130 से ज्यादा कंपनियों की रुचि, स्‍पेस कार्यक्रम में किया था सफल इस्‍तेमाल

न्यूयॉर्क में एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में लिथियम बैटरी से लगी भीषण आग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत