Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटाखों की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, करीब 5 करोड़ के चाइनीज पटाखे के साथ एक गिरफ्तार

पटाखों की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, करीब 5 करोड़ के चाइनीज पटाखे के साथ एक गिरफ्तार

Reported By : Sachin Chaudhary Edited By : Amar Deep Published : Oct 20, 2025 06:24 pm IST, Updated : Oct 20, 2025 06:24 pm IST

डीआरआई ने पटाखों और आतिशबाजी की अवैध तस्करी का भंडाफोड़ किया है। मुंबई से गुजरात भेजे जा रहे करीब पांच करोड़ की आतिशबाजी और पटाखों को पुलिस ने जब्त किया है। इसके साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

चाइनीज पटाखे हुए जब्त।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT चाइनीज पटाखे हुए जब्त।

मुंबई: सीमा शुल्क खुफिया निदेशालय (DRI) ने “ऑपरेशन फायर ट्रेल” के तहत आतिशबाजी और पटाखों की अवैध तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में चीन से आयातित आतिशबाजी सामग्री की एक बड़ी खेप जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग ₹4.82 करोड़ आंकी गई है।

मुंबई से गुजरात भेजे जा रहे थे पटाखे

सूत्रों के अनुसार, डीआरआई अधिकारियों ने न्हावा शेवा पोर्ट पर चीन से आए एक 40 फीट लंबे कंटेनर को रोका, जो आईसीडी अंकलेश्वर (गुजरात) के लिए भेजा जा रहा था। दस्तावेज़ों में इस कंटेनर में “लेगिंग्स” दर्ज थीं, लेकिन गहन जांच में अधिकारियों को कंटेनर के भीतर कपड़ों की परत के पीछे 46,640 टुकड़े आतिशबाजी और पटाके छिपे हुए मिले। जांच के बाद डीआरआई ने पूरे माल को जब्त कर लिया। आगे की छानबीन में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य बरामद हुए, जिनसे तस्करी नेटवर्क की कार्यप्रणाली सामने आई। इसके बाद गुजरात के वेरावल से इस गिरोह के एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

वैध लाइसेंस लेना अनिवार्य

गौरतलब है कि आतिशबाजी और पटाखों का आयात भारत में प्रतिबंधित (Restricted) श्रेणी में आता है। इसके लिए विदेशी व्यापार नीति (ITC-HS Classification) के तहत डीजीएफटी (Directorate General of Foreign Trade) और पीईएसओ (Petroleum and Explosives Safety Organization) से वैध लाइसेंस लेना अनिवार्य है। डीआरआई ने कहा कि इस तरह के खतरनाक सामान का अवैध आयात न केवल सार्वजनिक सुरक्षा बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, बंदरगाहों के बुनियादी ढांचे और संपूर्ण शिपिंग व लॉजिस्टिक प्रणाली के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। डीआरआई ने दोहराया कि वह ऐसे संगठित तस्करी गिरोहों का पर्दाफाश कर देश के व्यापारिक और सुरक्षा तंत्र की अखंडता बनाए रखने के अपने मिशन पर दृढ़ता से कार्यरत है।

यह भी पढ़ें-

मामूली एक्सीडेंट के बाद जमकर चले चाकू, खंजर और लाठियां; तीन लोगों की हुई मौत

15 साल छोटे भांजे पर आया मामी का दिल, शादी से मना किया तो थाने में जाकर काट ली नस

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement