1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: असम में बीच सड़क पर बस से टकराई ट्रक, भीषण दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 27 घायल

VIDEO: असम में बीच सड़क पर बस से टकराई ट्रक, भीषण दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 27 घायल

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jan 03, 2024 10:08 am IST,  Updated : Jan 03, 2024 10:53 am IST

असम के गोलाघाट जिले में बुधवार की सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। एक बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। देखें वीडियो-

big accident in assam 12 pieple died- India TV Hindi
असम में भीषण दुर्घटना, 12 लोगों की मौत Image Source : ANI

असम: गोलाघाट जिले में बुधवार की अहले सुबह एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में  कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। गोलाघाट एसपी राजेन सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना गोलाघाट के डेरगांव के पास बलिजान इलाके में सुबह करीब 5 बजे हुई है। बस और ट्रक के बीच ऐसी टक्कर हुई कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती लोगों और मृतकों की चीख-पुकार मची है। 

शवों की शिनाख्त की जा रही है, उसके बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत