1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. स्टालिन के भाई अलागिरी 3 जनवरी को नई पार्टी पर फैसला करेंगे, रजनीकांत से भी मिलेंगे

स्टालिन के भाई अलागिरी 3 जनवरी को नई पार्टी पर फैसला करेंगे, रजनीकांत से भी मिलेंगे

 Reported By: IANS
 Published : Dec 24, 2020 02:31 pm IST,  Updated : Dec 24, 2020 02:31 pm IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री एमके अलागिरी ने अपनी पूर्व पार्टी डीएमके के साथ किसी भी तरह की साझेदारी को खारिज करते हुए गुरुवार को कहा कि वह 2021 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टी बनाने के बारे में 3 जनवरी को अपने समर्थकों के साथ चर्चा करेंगे।

Alagiri- India TV Hindi
स्टालिन के भाई अलागिरी 3 जनवरी को नई पार्टी पर फैसला करेंगे Image Source : PTI (FILE PHOTO)

चेन्नई: पूर्व केंद्रीय मंत्री एमके अलागिरी ने अपनी पूर्व पार्टी डीएमके के साथ किसी भी तरह की साझेदारी को खारिज करते हुए गुरुवार को कहा कि वह 2021 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टी बनाने के बारे में 3 जनवरी को अपने समर्थकों के साथ चर्चा करेंगे। अलागिरी ने यह भी कहा कि वह अभिनेता से नेता बने रजनीकांत से भी मिलेंगे, जिन्होंने पहले कहा था कि उनके नए राजनीतिक दल के विवरण की घोषणा 31 दिसंबर को की जाएगी।

दिवंगत एम करुणानिधि के सबसे बड़े पुत्र और वर्तमान द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन के बड़े भाई अलागिरी 2014 में पार्टी से निकाले जाने के वक्त डीएमके के साऊथ जोन के संगठनात्मक सचिव थे।

अलागिरि ने कहा कि सहयोग के लिए द्रमुक की ओर से अब तक कोई निमंत्रण नहीं आया है और उस पार्टी के साथ मिलकर काम करने की अब कोई संभावना नहीं है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत