1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कुमारस्वामी पार्टी में नई जान फूंकने के लिए ले सकते हैं प्रशांत किशोर की मदद

कुमारस्वामी पार्टी में नई जान फूंकने के लिए ले सकते हैं प्रशांत किशोर की मदद

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 30, 2020 09:26 pm IST,  Updated : Jan 30, 2020 09:26 pm IST

चुनाव में लगातार हार झेलने के बाद जनता दल (सेक्युलर) का नेतृत्व, चुनावी रणनीतिज्ञ प्रशांत किशोर के साथ बातचीत कर पार्टी को पुनर्जीवित करने की योजना बना रहा है। 

HD Kumarswami- India TV Hindi
HD Kumarswami

बेंगलुरु: चुनाव में लगातार हार झेलने के बाद जनता दल (सेक्युलर) का नेतृत्व, चुनावी रणनीतिज्ञ प्रशांत किशोर के साथ बातचीत कर पार्टी को पुनर्जीवित करने की योजना बना रहा है। उच्च पदस्थ पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जेडीएस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी जल्दी ही किशोर से बातचीत कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। पार्टी के एक उच्च पदस्थ नेता ने नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा,“कुमारस्वामी इस पर विचार कर रहे हैं। उनकी रणनीति बिहार और अन्य जगहों पर कारगर सिद्ध हुई थी तो हम उन्हें यहां भी आजमा सकते हैं।” 

कुमारस्वामी के नजदीकी सूत्रों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अभी तक किशोर से कोई चर्चा नहीं की है लेकिन वे जल्दी ही मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा, “पार्टी के निर्माण की रणनीति पर चर्चा करने के लिए यह (मुलाकात) होगी। किशोर ने भी कुमार अन्ना (कुमारस्वामी) से मिलने की इच्छा जताई है। वे जल्दी ही मिलेंगे।” विस्तृत जानकारी न देते हुए जेडीएस के राज्य अध्यक्ष एच के कुमारवामी ने केवल इतना ही कहा कि पार्टी हित में किसी की सहायता लेने में कोई हर्ज नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत