नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर एनसीपी के सूत्रों ने बड़ा दावा करते हुए करते हुए शनिवार को कहा कि बीजेपी के 10 से ज्यादा विधायक हमारे संपर्क में है। सूत्रों ने बताया कि यह विधायक पिछले 10 दिनों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। सत्रों ने कहा कि जो हमारे नेता-विधायक पार्टी छोड़कर गए थे वो अब लौटना चाहते हैं।
Related Stories
एनसीपी सूत्रों ने यह दावा किया कि ये विधायक अपनी गलती मान रहें हैं। लेकिन इन नेताओं-विधायकों को पार्टी में दुबारा लेना हैं या नहीं इसपर सभी से चर्चा करके फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही अजित पवार ने कहा था कि 6 विधायकों ने उनसे संपर्क किया था।