1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी ने बताया, कौन हैं बिहार में NDA को जीत दिलाने वाले 'साइलेंट वोटर'

PM मोदी ने बताया, कौन हैं बिहार में NDA को जीत दिलाने वाले 'साइलेंट वोटर'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 11, 2020 09:09 pm IST,  Updated : Nov 11, 2020 09:09 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनावों में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 'साइलेंट वोटर' की बात की।

Silent Voters Of BJP, Modi Silent Voters Of BJP, Silent Voters of BJP Narendra Modi- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद नई दिल्ली में आयोजित पार्टी के 'धन्यवाद कार्यक्रम' में बोल रहे थे। Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनावों में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 'साइलेंट वोटर' की बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में जीत के पीछे साइलेंट वोटर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री बिहार विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद नई दिल्ली में आयोजित पार्टी के 'धन्यवाद कार्यक्रम' में बोल रहे थे। प्रधानमंत्री ने बाद में 'साइलेंट वोटर' के रहस्य पर से पर्दा उठाते हुए देशवासियों को इसके बारे में भी बताया।

'देश की माताओं-बहनों के हैं साइलेंट वोट'

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'भाजपा के पास साइलेंट वोटर का ऐसा वर्ग है जो उसे बार बार वोट दे रहा है, निरंतर वोट दे रहा है। ये साइलेंट वोट देश की माताओं बहनों के हैं, नारी शक्ति के हैं। ग्रामीण इलाकों से शहरों तक महिला वोटर ही भाजपा के साइलेंट वोटर का सबसे बड़ा समूह बन गया है।' प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भाजपा ही देश की एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है, जिसमें गरीब, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, अपना प्रतिनिधित्व देखते हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा ही देश की एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है, जो समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं को समझती है, उनके लिए काम कर रही है।

PM ने पार्टी चीफ जेपी नड्डा को दिया बिहार जीत का श्रेय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार जीत का श्रेय बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बिहार जीत का श्रेय दिया। बीजेपी मुख्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'बिहार चुनाव के सफलता का श्रेय पार्टी के अध्यक्ष जे.पी नड्डा को जाता है। आप सभी लोग कहें, नड्डा जी आगे बढ़ो, हम आपके साथ हैं।' प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा को यूपी, मध्यप्रदेश, गुजरात और दक्षिण भारत में भी सफलता मिली। पहले पार्टी दो कमरों से चला करती थी, अब देश के हर कोने में है और हर किसी के दिल में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत