1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! कही आप ज्यादा पानी तो नहीं पीते, हो सकता है खतरनाक

सावधान! कही आप ज्यादा पानी तो नहीं पीते, हो सकता है खतरनाक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 08, 2016 01:59 pm IST,  Updated : Mar 08, 2016 02:00 pm IST

आयुर्वेद के अनुसार हम अपनी दिनचर्या से संबधी समस्याओं से ऐसी कुछ गलतियां या कहे कि भ्रांतिया पाल लेते है कि हमें कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। आयुर्वेद में माना जाता है कि हमें ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए ये हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदेय साबित ह

curd
curd

रोज दही खाना फायदेमंद
कई लोग मानते है कि रोज दही खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। वही आयुर्वेद में कहा गया है कि साल में छह महिने दही नहीं खाना चाहिए। हमें केवल गर्मी और बारिश के मौसम में ही दही खाना चाहिए। अगर आपने किसी और मौसम में खाया तो आप कई बीमारियों से ग्रसित हो सकते है। जैसे कि बुखार, नकसीर आना, कुष्ठ रोग, चक्कर आना और पीलिया आदि।

हमेशा गर्म पानी ही पिएं
आयुर्वेद के अनुसार माना जाता है कि गर्म पानी डेढ़ घंटे में पचता है। और इसी पानी को ठंडा करके पीने से तीन घंटे में पचता है जबकि ताजा पानी को पचने में छह घंटे लग जाते हैं। ज्यादा ठंडा पानी पचने में और अधिक समय लेता है। इसीलिए कभी भी आपको हिचकी, खांसी-जुकाम, दमा, बुखार और गले से संबंधी रोग हो तो गर्म पानी का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

देर से सोना और देर से उठना
शास्त्रों और आयुर्वेद दोनो में कहा गया है कि हमें ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। इससे हमारा शरीर कई बीमारियों से लड़ सकता है। साथ ही हमारे शरीर को स्फूर्ति भी मिलती है।

आयुर्वेद में माना जाता है कि अगर आप रात को देर से सोए तो आपको वात रोग (हमारे शरीर के हर अंग की हड्डियों में दर्द होना) हो सकता है। और सुबह जल्दी न उठने से आपको कई रोग हो सकते है। हिंदू धर्म के ग्रंथ अथर्ववेद में भी लिखा है कि प्रात:काल में सूर्य की रोशनी बीमारियों को हर लेती  हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल