1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मराठा आंदोलन के कारण औरंगाबाद आज रहेगा बंद, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, प्रशासन ने धारा 37 की लागू

मराठा आंदोलन के कारण औरंगाबाद आज रहेगा बंद, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, प्रशासन ने धारा 37 की लागू

 Reported By: Suraj Ojha, Edited By: Avinash Rai
 Published : Sep 04, 2023 09:25 am IST,  Updated : Sep 04, 2023 09:29 am IST

मराठा आरक्षण की मांग पर हो रहे आंदोलन के मद्देनजर आज औरंगाबाद शहर को बंद रखा गया है। इसी कड़ी में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। ऐसे में किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है।

Aurangabad bandh today due to Maratha agitation police force deployed in large numbers administratio- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर हुई आगजनी और विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी कड़ी में औरंगाबाद जिले में पुलिस बल का भारी इंतजाम किया गया है। साथ ही औरंगाबाद के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। बता दें कि यहां 2 एसआरपीएफ की टुकड़ी बुलाई गई है। साथ ही 500 होमगार्डों की भी तैनाती की गई है ताकि सुरक्षा में कोई कमी न रहे। आज होने वाले मराठा समाज के इस बंद को एमआईएम और एमएनएस समेत कई छोटे बड़े राजनीतिक दलों ने समर्थन दिया है। 

औरंगाबाद में धारा 37 लागू

मराठा आंदोलन के मद्देनजर जालना में हुई हिंसा के बाद अब जालना में महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37 (3) लागू कर दी गई है। यह धारा 4 सितंबर की सुबह 6 बजे से लेकर 17 सितंबर की रात 12 बजे तक पूरे जालना जिले में लागू की गई है। इस धारा के मुताबिक अगर एक जगह पर बिना किसी वैध कारण के 5 या उससे अधिक लोग इकट्ठा हुए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का जाएगी। यही धारा अब महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में लगा दी गई है। बता दें कि औरंगाबाद में बंद के ऐलान के बाद भारी संख्या में पुलिस बस की तैनाती की गई है।

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

औरंगाबाद पुलिस कमिश्नर मनोज लोहिया ने इंडिया टीवी से बातचीत करते हुए कहा कि हमने यहां की पुलिस की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा 2 एसआरपीएफ कंपनी और 500 होमगार्डों की तैनाती की गई है। शहर के 2500 पुलिस कर्मचारी भी सड़क पर रहेंगे। लोहिया ने कहा कि हमने सभी मराठा नेताओं से बातचीत की है और सभी ने बंद को शांतिपूर्ण तरीके से करने का आश्वासन दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।