1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में सड़क पर निकला किसानों का हुजूम, वीडियो देख होंगे हैरान, जानिए क्या हैं प्रमुख मांगें

महाराष्ट्र में सड़क पर निकला किसानों का हुजूम, वीडियो देख होंगे हैरान, जानिए क्या हैं प्रमुख मांगें

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jan 27, 2026 10:14 pm IST,  Updated : Jan 28, 2026 08:12 am IST

महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। हजारों किसानों का जुलूस नासिक से मुंबई की ओर बढ़ रहा है। बुधवार को किसान नेता मंत्री गिरीश महाजन से मुलाकात करेंगे।

किसानों का जुलूस- India TV Hindi
किसानों का जुलूस Image Source : REPORTER

नासिक से हजारों आदिवासी किसानों का लॉन्ग मार्च मुंबई की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है। किसान मुंबई–आगरा हाईवे से पैदल मार्च करते हुए अपनी मांगों को लेकर राजधानी मुंबई की तरफ कूच कर रहे हैं। आज यह मार्च ठाणे ज़िले के खारडी गांव तक पहुंच चुका है। इस आंदोलन के बीच किसानों के प्रतिनिधियों और राज्य के मंत्री गिरीश महाजन के बीच पहले दौर की चर्चा कल हो चौकी है। 

मंत्री गिरीश महाजन बुधवार को किसानों से करेंगे मुलाकात

बातचीत के बाद मुंबई में मंगलवार को शाम 4 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक तय की गई थी। बैठक तय होने के बावजूद किसानों ने अपना मार्च नहीं रोका और वे लगातार मुंबई की ओर बढ़ते रहे। इसी क्रम में किसानों के एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में मुलाकात भी की है। बैठक सकारात्मक माहौल में हुई और कई मुद्दों पर आगे बातचीत के संकेत मिले हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि मंत्री गिरीश महाजन कल फिर से मार्च कर रहे किसानों से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद किसान सभा के पदाधिकारी आंदोलन की आगे की दिशा पर अंतिम निर्णय लेंगे।

यहां देखें पूरा वीडियो

किसानों की प्रमुख मांगें

  • शिक्षा का निजीकरण बंद किया जाए
  • वनाधिकार कानूनों को प्रभावी रूप से लागू किया जाए
  • पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों का पानी मोड़कर मराठवाड़ा और खानदेश को दिया जाए
  • वन भूमि का अलग से 7/12 (सातबारा) रिकॉर्ड बनाया जाए
  • आदिवासी स्कूलों में स्थायी शिक्षकों की भर्ती की जाए
  • किसानों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए 

फिलहाल किसानों का साफ कहना है कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। अब सबकी नजर सरकार और किसान नेताओं के बीच होने वाली अगली बैठक पर टिकी है, जो आंदोलन के भविष्य को तय कर सकती है।

इनपुट- चिराग शर्मा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।