1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. चलती गाड़ी का टायर निकल गया, लेकिन स्पीड कम नहीं... पुणे में नशे में धुत कार चालक की हरकत देख माथा ठनक जाएगा

चलती गाड़ी का टायर निकल गया, लेकिन स्पीड कम नहीं... पुणे में नशे में धुत कार चालक की हरकत देख माथा ठनक जाएगा

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Dec 03, 2025 11:53 am IST,  Updated : Dec 03, 2025 11:53 am IST

पुणे में एक शख्स ने नशे की हालत में सड़क पर ऐसा काम किया जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। कार चालत की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

pune drunk car driver- India TV Hindi
पुणे में नशे में धुत कार चालक का हाई-वोल्टेज ड्रामा। Image Source : REPORTER INPUT

पुणे के कैंप इलाके में मंगलवार देर रात एक नशे में धुत कार चालक ने सड़क पर खतरनाक अंदाज में कार दौड़ाते हुए सनसनी फैला दी। हैरानी की बात यह रही कि कार का एक टायर बीच सड़क पर निकल गया, लेकिन चालक ने रफ्तार कम करने के बजाय गाड़ी को और तेज गति से दौड़ाया।

इस दौरान पुणे के साहसी युवक सत्यजीत सरवदे ने स्थिति की गंभीरता समझते हुए तुरंत कार का पीछा किया। उन्होंने लगातार वाहन का ट्रैक करते हुए यातायात पुलिस को सूचना दी और आखिरकार पुलिस की मदद से कार को रोकने में सफलता मिली। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि युवक की इस त्वरित कार्रवाई के कारण कई लोगों की जान बच गई।

हाथ में पहना था "पार्टी बैंड" जैसा टैग 

घटना उस समय हुई जब शहर में बंडगार्डन पुलिस की नाकेबंदी जारी थी। तभी यह बिना नंबर-प्लेट की कार बिना नंबर-प्लेट की भागती हुई दिखाई दी। जांच में सामने आया कि आरोपी चालक कल्याणी नगर से लेकर पुणे रेलवे स्टेशन तक गाड़ी को अंधाधुंध चलाता रहा। कोरेगांव पार्क एवं कैंप इलाके में कई बार तेज रफ्तार से कार ‘ज़िग-ज़ैग’ चलाते हुए देखा गया। आरोपी ने हाथ में "पार्टी बैंड" जैसा टैग पहना था, जिससे उसके नशे में होने की आशंका और मजबूत हुई। 

देखें वीडियो-

 

बड़ा हादसा टला

कार रोकने के बाद आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया। बंडगार्डन पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार को सीज कर चालक के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस के अनुसार “यदि कार को समय पर नहीं रोका जाता, तो चालक किसी को भी टक्कर मार सकता था। टायर निकल जाने के बाद भी तेज रफ्तार से कार चलाना बेहद गंभीर अपराध है।”

यह भी पढ़ें-

शादी से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, बेटी लड़ रही जिंदगी की जंग

दर्दनाक हादसा! कार के ऊपर डंपर पलटने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार में जा रहे थे लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।