1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर
  4. ‘मानसिक रूप से विक्षिप्त’ व्यक्ति ने डॉक्टरों पर फेंका तेजाब, दो घायल

‘मानसिक रूप से विक्षिप्त’ व्यक्ति ने डॉक्टरों पर फेंका तेजाब, दो घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 14, 2020 08:20 am IST,  Updated : Feb 14, 2020 08:20 am IST

नागपुर जिले में 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने शहर के एक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की एक टीम और विद्यार्थियों पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया।

acid attack- India TV Hindi
acid attack

नागपुर। नागपुर जिले में 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने शहर के एक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की एक टीम और विद्यार्थियों पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावर निलेश कनहरे ‘मानसिक रूप से विक्षिप्त’ है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह घटना नागपुर जिले के साओेनेर कस्बे में हुई जहां गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) की एक टीम स्वास्थ्य संबंधी सर्वेक्षण करने के लिए गई थी। करीब दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर जीएमसीएच की टीम दो स्थानीय कर्मियों के साथ पहेलपर क्षेत्र में थी तभी व्यक्ति ने महिला डॉक्टर और उनके सहकर्मियों की दिशा में तेजाब फेंक दिया। 

यह सर्वेक्षण राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) के लिए हो रहा था। इस घटना में महिला डॉक्टर सुरक्षित बच गईं जबकि तेजाब की कुछ बूंदे एक विद्यार्थी और वहां खड़ी एक अन्य महिला पर गिर गई। दोनों आंशिक रूप से जख्मी हुए। हालांकि इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। nagpur से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र