1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. 'थैले में लेकर आए पत्थर, कपड़े से ढका चेहरा...', शंभू बॉर्डर पर पत्थरबाजी करने वालों के VIDEO आए सामने, पहचान की अपील

'थैले में लेकर आए पत्थर, कपड़े से ढका चेहरा...', शंभू बॉर्डर पर पत्थरबाजी करने वालों के VIDEO आए सामने, पहचान की अपील

 Reported By: Manish Prasad,  Puneet Pareenja Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 15, 2024 11:31 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 06:25 am IST

वीडियो में दिख रहा है कि लोगों की भीड़ पत्थर इकट्ठा करके ला रही है, फिर उन्हें तोड़कर पुलिस के ऊपर फेंक रही है। हरियाणा पुलिस ने हा कि यह एक साजिश है क्योंकि वे कैरी बैग में पत्थर लेकर आए थे और उन्होंने अपना चेहरा भी ढक लिया था।

shambhu border stone pelting- India TV Hindi
पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर पत्थरबाजी करने वालों के वीडियो जारी किए हैं। Image Source : INDIA TV

हरियाणा पुलिस ने अंबाला के शंभू बॉर्डर पर उपद्रव करने वाले किसानों की तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं जिसमें कुछ किसान पुलिस पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस जब किसानों को बॉर्डर क्रॉस करने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दाग रही थी तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनके ऊपर पत्थर फेंके। पुलिस ने ये वीडियो और तस्वीरें जारी करके आम लोगों से इन उपद्रवियों की पहचान करवाने में मदद करने की अपील की है।

शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले दागते वक्त फेंके पत्थर

वीडियो 13 फरवरी और 14 फरवरी के दौरान का है जब किसानों ने दिल्ली कूच की कोशिश की थी। इस दौरान पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले दागे जा रहे थे। दूसरी तरफ से युवा फोर्स के ऊपर पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि लोगों की भीड़ पत्थर इकट्ठा करके ला रही है, फिर उन्हें तोड़कर पुलिस के ऊपर फेंक रही है।

देखें वीडियो-

18 हरियाणा पुलिस जवानों सहित 25 सुरक्षाकर्मी घायल

हरियाणा पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने इसे एक सुनियोजित हिंसा बताते हुए कहा, ''यह एक साजिश है क्योंकि वे कैरी बैग में पत्थर लेकर आए थे। पत्थरबाजी करने वालों ने अपना चेहरा भी ढक लिया था। वे सुरक्षा बलों के खिलाफ रॉड व डंडे का इस्तेमाल कर रहे हैं और पथराव भी किया। हम स्थानीय जनता से पथराव करने वाले प्रदर्शनकारियों की पहचान करने की अपील करते हैं।'' उन्होंने बताया कि इस घटना में 18 हरियाणा पुलिस जवानों सहित 25 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। 

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।