1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. सेंट्रल गवर्नमेंट में नौकरी का झांसा, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिए... लिव इन में रह रहा कपल युवाओं को बनाता था शिकार, नोएडा से अरेस्ट

सेंट्रल गवर्नमेंट में नौकरी का झांसा, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिए... लिव इन में रह रहा कपल युवाओं को बनाता था शिकार, नोएडा से अरेस्ट

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Dec 06, 2025 12:18 pm IST,  Updated : Dec 06, 2025 12:18 pm IST

अंजु कुमारी अपने पति पर दहेज का केस दर्ज करा चुकी है और अब सोमवीर सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। गिरफ्तार होने से पहले दोनों नोएडा में गर्ल्स पीजी चलाते हुए नए शिकार तलाश रहे थे।

लिव इन में रह रहा शातिर...- India TV Hindi
लिव इन में रह रहा शातिर कपल युवाओं को बनाता था शिकार। Image Source : REPORTER INPUT

युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने वाले लिव इन कपल को झुंझुनूं जिले की सिंघाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। झुंझुनूं जिले के ढाढोत कला निवासी मनीष कुमार ने पुलिस थाना सिंघाना में शिकायत दी कि उसके भतीजे को आसाम राइफल्स में नौकरी दिलाने के नाम पर सोमवीर सिंह निवासी कासनी, सुरजगढ़ और अंजु कुमारी निवासी पुरानी बस्ती, चिड़ावा ने 12 लाख 50 हजार रुपये ले लिए।

नोएडा में गर्ल्स पीजी चलाकर काट रहे थे फरारी 

परिवादी जब ज्वाइनिंग के लिए पहुंचा तो ठगी का खुलासा हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। नारनौल, रेवाड़ी और दिल्ली में तलाश की गई और CCTV फुटेज खंगाले गए। जांच के दौरान जानकारी मिली कि दोनों नोएडा में एक गर्ल्स होस्टल चलाकर फरारी काट रहे हैं। पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया और पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

युवाओं को ऐसे शिकार बनाता था शातिर कपल

पूछताछ में सामने आया कि सोमवीर सिंह और अंजु कुमारी ने रोहतक, हरियाणा में डिफेंस एकेडमी खोलकर ग्रामीण युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देना शुरू किया। दोनों अर्द्धसैनिक बलों में रसूख होने की बात कहकर लोगों का भरोसा जीतते उसके बाद मोटी रकम वसूलते। ये लोग फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर तैयार करके युवाओं को धोखा देते। प्रकरण दर्ज होते ही रोहतक स्थित डिफेंस एकेडमी बंद कर दी और नोएडा में नया ठिकाना बना लिया।

पति पर केस दर्ज करा लिव इन में रह रही युवती

गिरफ्तार होने से पहले दोनों नोएडा में गर्ल्स पीजी चलाते हुए नए शिकार तलाश रहे थे। पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला कि अंजु कुमारी पूर्व में अपने पति पर दहेज का केस दर्ज करा चुकी है और अब सोमवीर सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। जांच अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जांच जारी है। कई और पीड़ित भी सामने आ सकते हैं।

(रिपोर्ट- अमित शर्मा)

यह भी पढ़ें-

लेन-देन में जरा बचके! यहां ठग ने बातों में फंसाकर यूं ऐंठ लिए 27 लाख के जेवर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।