1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. बेटी जिंदा लेकिन पिता ने दे दी नवमी की धूप, 2 महीने पहले ही किया था कन्यादान; उदयपुर में ऐसा क्यों हुआ?

बेटी जिंदा लेकिन पिता ने दे दी नवमी की धूप, 2 महीने पहले ही किया था कन्यादान; उदयपुर में ऐसा क्यों हुआ?

 Published : Feb 05, 2026 07:33 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 07:33 pm IST

उदयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 महीने पहले अपनी बेटी का कन्यादान करने वाले पिता ने आज अपनी बेटी शोक पत्रिका छपवाकर समाज के सभी लोगों को अपने घर पर बुलाया।

जीवित बेटी को मृत...- India TV Hindi
जीवित बेटी को मृत मानकर पितान ने नवमी की धूप दी। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के उदयपुर में प्रेम विवाह करने वाली लड़की से उसके पिता ने नाता ही नहीं तोड़ा बल्कि उसको मृत मानते हुए शोक पत्रिका छपवा दी और नवमी की धूप भी दे दी। पिता ने शोक पत्रिका के माध्यम से समाज के लोगों को अपने घर बुलाया और सबके सामने अपनी बेटी को मृत घोषित कर दिया, उसके बाद पिता सहित पूरे परिवार ने नवमी की धूप दे दी और सभी के सामने ऐलान किया कि अब उससे मेरा कोई लेना देना नहीं है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला उदयपुर जिले के ग्राम पंचायत माल की टूस का हैं। पुष्कर लोहार ने 2 महीने पहले अपनी बेटी कोमल लोहार की पूरे रीति रिवाज के साथ अपने ही समाज के एक युवक के साथ शादी की थी। उस समय पुष्कर लोहार ने अपनी हैसियत से ज्यादा शादी में खर्च किया और कोशिश की कि वह अपनी बेटी की हर ख्वाहिश पूरी कर सके। लेकिन 2 महीने बाद ही कोमल ने अपने पिता के साथ-साथ ससुराल वालों को धोखा देकर प्रेम विवाह कर लिया और दोनों ही परिवारों से नाता तोड़कर अन्य युवक के साथ शादी कर उसके साथ रहने लगी।

पिता ने शोक पत्रिका छपवाई।
Image Source : REPORTER INPUTपिता ने शोक पत्रिका छपवाई।

बेटी के फोटो पर चढ़ाया फूलों का हार

जब यह बात कोमल के पिता को पता चली तो वह पूरी तरह से टूट गए। उन्होंने अपनी बेटी से सभी तरह के रिश्तों को खत्म करने का सोचकर उसकी शोक पत्रिका छपवा दी। पुष्कर लोहार ने शोक पत्रिका में छपवाया कि उसकी बेटी कोमल लोहार की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद उसने नवमी की धूप का समय निर्धारित कर समाज के सभी लोगों को अपने घर बुलाया और सभी के सामने कोमल के फोटो पर फूलों का हार चढ़कर उसे मृत घोषित करते हुए धूप दे दी।

इसके बाद समाज के सभी लोगों के सामने अपनी बेटी से पूर्ण रूप से संबंध विच्छेद करने का ऐलान कर दिया। पुष्कर लोहार ने सभी के सामने कहा कि उसने अपनी बेटी की बड़े ही लाड प्यार से परवरिश की और रीति रिवाज के साथ शादी करवाई लेकिन शादी के 2 महीने बाद ही अन्य समाज के किसी युवक के साथ शादी करने जैसा घिनौना काम किया है। उसके इस कृत्य से वह शर्मिंदा है, इसलिए अपनी बेटी कोमल लोहार से सारे रिश्ते नाते खत्म कर रहा है, भविष्य में उससे कोई लेना देना नहीं है। 

देखें वीडियो-

शोक पत्रिका छपवाकर समाज के लोगों को किया आमंत्रित 

बता दें कि मेवाड़ में परंपरा है कि महिला या युवती की मृत्यु के बाद पीहर पक्ष उसके नाम से धूप देता है, यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है और इसी परंपरा का निर्माण करते हुए उदयपुर के पुष्कर लोहार ने अपनी बेटी की शोक पत्रिका छपवाकर समाज के सभी लोगों को अपने घर पर बुलाया और लोगों के घर पहुंचने के बाद सभी प्रकार के संबंध विच्छेद करने का ऐलान कर दिया।

(रिपोर्ट- भगवान प्रजापत)

यह भी पढ़ें-

Rajasthan: जिंदा बेटी का पिता ने किया श्राद्ध कर्म, मृत्युभोज के लिए छपवाई शोक पत्रिका, वजह जानकर होगी हैरानी

चलती ट्रेन पर फेंकी कांच की बोतल, खिड़की के पास बैठी युवती घायल, नाक-मुंह से बहने लगी खून की धार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।