1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kark Rashifal 11 January 2026: सेहत को लेकर लापरवाही बरतना पड़ सकता है भारी, रहें सतर्क, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kark Rashifal 11 January 2026: सेहत को लेकर लापरवाही बरतना पड़ सकता है भारी, रहें सतर्क, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 10, 2026 06:43 pm IST,  Updated : Jan 10, 2026 06:43 pm IST

Kark Rashifal 11 January 2026: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, हालांकि आपको सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। पढ़ें दैनिक राशिफल।

Kark Rashifal- India TV Hindi
कर्क राशिफल 11 जनवरी Image Source : INDIA TV

Kark Rashifal 11 January 2026: कर्क राशि वालों को भावुक और पारिवारिक जीवन में दूसरों की देख-रेख करने वाला माना जाता है। रविवार के दिन इस राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, हालांकि सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क कर्क राशि के लोगों को रहना होगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कर्क राशि के दैनिक राशिफल के बारे में।

कर्क राशिफल 11 जनवरी 2026

रविवार का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके करियर में नया मोड़ आने वाला है यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा। रविवार के दिन आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे आगे चलकर आपकी गहरी दोस्ती हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम को ध्यान में रखकर आप अपनी रूटीन को फॉलो कर सकते हैं। आप शाम का समय अपने दादी-दादा के साथ बितायेंगे, जिससे आपकी बचपन की यादें ताज़ा होंगी।

  • शुभ रंग - नारंगी
  • शुभ अंक - 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।