1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा पर न करें ये 5 गलतियां, रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा पर न करें ये 5 गलतियां, रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 05, 2025 03:36 pm IST,  Updated : Oct 05, 2025 03:36 pm IST

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं इस दिन कुछ गलतियां करने से माता लक्ष्मी रूठ सकती हैं। आइए जान लेते हैं कि क्या सावधानियां आपको शरद पूर्णिमा के दिन बरतनी चाहिए।

Sharad Purnima 2025- India TV Hindi
शरद पूर्णिमा 2025 Image Source : UNSPLASH

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर 2025 को है। इस दिन माता लक्ष्मी और चंद्र देव की विशेष पूजा का विधान है। माना जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों की सभी मुरादें पूरी करती हैं। अगर आप भी माता लक्ष्मी का आशीर्वाद इस दिन पाना चाहते हैं तो कुछ गलतियां करने से आपको इस दिन बचना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 

मुख्य द्वार पर कूड़ा-कचरा 

माता लक्ष्मी घर के मुख्य द्वार से प्रवेश करती हैं। ऐसे में गलती से भी आपको मुख्य द्वार के पास गंदगी नहीं रखनी चाहिए। शरद पूर्णिमा से पहले ही आपको घर और घर के मुख्य द्वार की सफाई कर देनी चाहिए। माना जाता है कि जिन लोगों के घर और मुख्य द्वार में गंदगी और कूड़ा-कचरा होता है वहां से माता लक्ष्मी लौट जाती हैं। 

तामसिक भोजन न करें 

शरद पूर्णिमा के दिन आपको तामसिक भोजन जैसे मांस-मदिरा, लहसुन-प्याज और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से माता लक्ष्मी आप से रूठ सकती हैं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से आप वंचित रह सकते हैं। 

लड़ाई-झगड़ा न करें 

माता लक्ष्मी ऐसे घरों से भी दूरी बना देती हैं जहां लड़ाई-झगड़े होते हैं और बुजुर्गों का अनादर होता है। इसलिए आपको गलती से भी शरद पूर्णिमा के दिन वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। इस दिन माता की भक्ति करने से आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।

सूर्योस्त के बाद धन का लेन-देन न करें 

शरद पूर्णिमा पर शाम के समय माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसलिए आपको गलती से भी सूर्यास्त के बाद इस दिन धन का लेन-देन करने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको जीवन में आर्थिक परेशानियां पैदा हो सकती हैं। 

अन्न का अपमान 

शरद पूर्णिमा के दिन आपको अन्न का अपमान भी नहीं करना चाहिए। जो लोग इस दिन अन्न का अपमान करते हैं उनको माता लक्ष्मी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shukra Gochar 2025: शुक्र ग्रह 9 अक्टूबर को बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, धन लाभ के भी हैं योग

वास्तु शास्त्र के ये उपाय बढ़ाएं आपके वैवाहिक जीवन में प्यार और घर की समृद्धि, जानिए हाथी के जोड़े का महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।