1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. शनिवार के दिन इन नियमों का करें पालन, नहीं सताएगी शनि साढ़ेसाती और ढैय्या दोष का डर

शनिवार के दिन इन नियमों का करें पालन, नहीं सताएगी शनि साढ़ेसाती और ढैय्या दोष का डर

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 19, 2025 03:36 pm IST,  Updated : Apr 19, 2025 03:36 pm IST

Shaniwar Niyam: शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनि देव की पूजा अत्यंत ही फलदायी माना जाता है। इसके साथ ही शनिवार के दिन इन नियमों का भी पालन करना चाहिए। तभी शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

शनि देव- India TV Hindi
शनि देव Image Source : FILE IMAGE

Shani Dev: शनिवार के दिन हनुमान जी और शनि देव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अगर आपकी कुंडली में शनि के साढ़ेसाती या ढैय्या जैसे दोष है तो शनिवार के दिन शनि देव की उपासना जरूर करें। वहीं सूर्यपुत्र की कृपा पाने के लिए विधिपूर्वक पूजा के साथ ही शाम के समय पीपल पेड़ के नीचे सरसों तेल का भी दीया जलाएं। वहीं शनिवार के दिन इन नियमों का भी पालन करना चाहिए वरना शनि देव की कुदृष्टि आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां उत्पन्न कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं शनि देव पूजा विधि और नियम के बारे में। 

शनिवार के दिन ऐसा करें शनि देव की पूजा

  • शनिवार के दिन प्रात:काल उठकर स्नान आदि कर साफ कपड़े पहन लें। 
  • शनिवार के दिन काले रंग का कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है। 
  • स्नान आदि के बाद शनि देव की मूर्ति पर सरसों तेल, फूल, काला तिल और उड़द की दाल चढ़ाएं। 
  • शनि चालीसा का पाठ करें। इसके बाद शनि मंत्रों का उच्चारण भी करें। 
  • शनि देव को भोग में काला तिल और खिचड़ी का भोग लगाएं। 
  • शनि देव की पूजा करते समय उनकी आंखों में न देखें। ध पूजा के दौरान शनि देव के पैरों की ओर देखना चाहिए।
  • पूजा का समापन शनि देव की आरती के साथ करें।

शनिवार को इन नियमों का करें पालन

  • शनिवार को शराब और अन्य नशीली चीजों का सेवन भूलकर भी न करें। 
  • शनिवार के दिन किसी बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें। 
  • शनिवार के दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें। 
  • शनिवार के दिन किसी भी तरह के गलत कार्यों को करने से बचना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Shani Jayanti 2025 Date: शनि जयंती कब मनाई जाएगी? जानें डेट, शुभ मुहूर्त, मंत्र और महत्व

वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को भोग लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

Vaishakh Month 2025: वैशाख माह में करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म