Ganesh Jayanti 2026 Shubh Muhurat Time: माघ महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली चतुर्थी को गणेश जयंती के रूप में मनाया जाता है। महाराष्ट्र में इसे माघ शुक्ल चतुर्थी, तिलकुंड चतुर्थी और वरद चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन श्रद्धालु शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की विधिवत पूजा करते हैं। कहते हैं इस दिन व्रत रखने और भगवान गणेश की अराधना करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यहां आप जानेंगे गणेश जयंती की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है।
गणेश जयंती पर व्रत रखें और शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की पूजा करें। पूजा के समय गणेश चालीसा का पाठ करें और गणेश जयंती की व्रत कथा पढ़ें। इस दिन गणपति बप्पा को मोदक का भोग जरूर लगाएं। साथ ही जरूरतमंदों की सहायता करें। व्रत रखने वाले अन्न का सेवन न करें और अपना ज्यादा से ज्यादा समय भगवान की भक्ति में लगाएं। इस व्रत का पारण अगले दिन किया जाता है। व्रत पारण से पहले गणेश जी की विधि विधान पूजा करें। फिर सात्विक भोजन ग्रहण करके अपना व्रत खोल लें।
यह भी पढ़ें:
संपादक की पसंद