1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉर्ड्स के दर्शक एशेज सीरीज को बदनाम कर रहे हैं- आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन

लॉर्ड्स के दर्शक एशेज सीरीज को बदनाम कर रहे हैं- आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन

 Reported By: IANS
 Published : Aug 19, 2019 01:52 pm IST,  Updated : Aug 19, 2019 01:52 pm IST

स्मिथ को पहली पारी में जोफ्रा आर्चर की गेंद लग गई थी। तब वह रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए थे।

Scott Morrison and Steve Smith- India TV Hindi
Scott Morrison and Steve Smith Image Source : GETTY IMAGE

लंदन। आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने सोमवार को एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में लॉर्डस मैदान पर की गई स्टीव स्मिथ की हूटिंग की निंदा की है। यह मैच बेनतीजा रहा जिसमें स्मिथ दूसरी पारी में चोट के कारण खेलने नहीं उतरे। 

स्मिथ को पहली पारी में जोफ्रा आर्चर की गेंद लग गई थी। तब वह रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए थे। कुछ देर बाद वह लौट कर आए और 92 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

स्मिथ जब मैदान छोड़कर जा रहे थे और जब मैदान में वापस आ रहे थे, इन दोनों समय दर्शकों ने उनका खड़े होकर अभिवादन किया लेकिन दर्शकदीर्घा में मौजूद एक समूह ने स्मिथ पर छींटाकशी की। 

मौरिसन ने अपने फेसबुक पर लिखा, "दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा लेकिन लॉर्ड्स के दर्शकों ने स्टीव स्मिथ पर छींटाकशी कर एशेज को पूरी तरह से बदनाम कर दिया।"

उन्होंने लिखा, "उनकी टेस्ट क्रिकेट में जिस तरह की वापसी रही है उसके बाद वह इंग्लैंड में सिर्फ सम्मान के हकदार हैं। वह चैम्पियन हैं और इस तरह की चीजें उन्होंने अतीत में संभाली हैं। मुझे स्टीव स्मिथ पर गर्व है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल