IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप का अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए हैं। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी और टीम इंडिया ने इस मैच को 50 रन से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने इस मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन किया।
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए सुपर 8 के मैच को 50 रनों से अपने नाम कर लिया है। भारत की जीत में हार्दिक पांड्या का रोल सबसे अहम रहा। उन्होंने इस मैच में 50 रनों की पारी खेली और एक विकेट भी लिया।
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने जीत की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। बांग्लादेश की टीम के 7 विकेट गिर चुके हैं और टीम इंडिया इस मुकाबले में पूरी तरह से आगे नजर आ रही है।
बांग्लादेश की टीम के 6 विकेट गिर गए हैं। टीम काफी कमजोर नजर आ रही है। उन्हें अर्शदीप सिंह ने छठा झटका जकर अली के रूप में दिया है। जकर अली ने इस मैच में 1 रन बनाए। बांग्लादेश का स्कोर 110/6
बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें पांचवा झटका दिया। टीम इंडिया इस मुकाबले में काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। बांग्लादेश का स्कोर 109/5
शाकिब अल हसन को कुलदीप यादव ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। कुलदीप इस मैच में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। यह उनका तीसरा विकेट था। शाकिब ने इस मैच में 11 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश का स्कोर 98/4
कुलदीप यादव ने टीम इंडिया को तीसरा विकेट दिलाया है। उन्होंने तौहीद हृदोय को आउट किया है। तौहीद हृदोय ने इस मैच में 4 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश का स्कोर 76/3
कुलदीप यादव को बांग्लादेश के खिलाफ पहली सफलता मिली है। उन्होंने तनजीद हसन को आउट किया है। यह बांग्लादेश के लिए दूसरा झटका है। बांग्लादेश का स्कोर 66/2
बांग्लादेश की पारी के 8 ओवर पूरे हो गए हैं। इस दौरान बांग्लादेश ने एक विकेट खोकर 50 रन बनाए हैं। यहां से उन्हें जीत के लिए 72 गेंदों पर 147 रनों की जरूरत है।
टीम इंडिया को पहली सफलता मिल गई है। लिटन दास 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
बांग्लादेश की टीम की शुरुआत धीमी रही है। शुरुआती दो ओवर के बाद टीम ने 7 रन ही बनाए हैं। लिटन दास और तंजिद हसन फिलहाल क्रीज पर हैं।
टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर ने 5 विकेट खोकर 196 रन बनाए हैं। इस दौरान ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने शानदार पारी खेली है। पंत ने इस दौरान 36 रन और हार्दिक पांड्या ने 50 रनों की नाबाद पारी खेली है।
टीम इंडिया को शिवम दुबे के रूप में पांचवा झटका लगा है। भारत की अब आधी टीम पवेलियन लौट गई है। शिवम दुबे ने इस मुकाबले में 24 गेंदों पर 34 रन बनाए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 161/5
बांग्लादेश के खिलाफ ऋषभ पंत काफी तेजी से बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन उन्हें रिशाद ने आउट कर दिया। पंत ने इस मुकाबले में 24 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और दो छक्के जड़े। टीम इंडिया का स्कोर 108/4
तनजीम साकिब ने भारत को एक ही ओवर में दो बड़े झटके दे दिए हैं। उन्होंने पहले विराट कोहली को आउट किया, इसके बाद इसी ओवर में उन्होंने सूर्यकुमार यादव को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। टीम इंडिया का स्कोर अब 77/3 है।
विराट कोहली के रूप में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है। उन्हें तनजीम ने आउट किया है। विराट कोहली ने इस मैच में 28 गेंदों पर 37 रन बनाए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 71/2
टीम इंडिया की पारी के 6 ओवर पूरे हो चुके हैं। भारत की ओर से विराट कोहली और ऋषभ पंत इस वक्त क्रीज पर मौजूद हैं। विराट कोहली 18 गेंदों पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं 6 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 53/1 है।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ शानदार लय में नजर आ रहे थे, लेकिन उन्हें शाकिब अल हसन ने आउट कर दिया। रोहित शर्मा ने इस मैच में 11 गेंदों 23 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया का स्कोर 39/1
टीम इंडिया की पारी शुरू हो चुकी है। भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की है। दोनों ने मिलकर पहले ओवर में 8 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा इस दौरान शानदार लय में नजर आ रहे हैं।
तंजीद हसन, लिटन दास (विकेट कीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद ह्रदय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, जैकर अली, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह
बांग्लादेश के कप्तान ने भारत के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं है। वहीं बांग्लादेश की टीम में एक बदलाव है।
एंटीगुआ की पिच बल्लेबाजों के लिए थोड़ी मुश्किल है। पहली पारी में उन्हें खुलकर रन बनाने में मुश्किल हो सकती है। लेकिन दूसरी पारी में धूप में हालात बेहतर हो जाएंगे। इसलिए जो टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी, उसे इस खेल में बढ़त मिलेगी। वहीं मौसम के बारे में बात करें तो एंटीगुआ में शनिवार को बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। यह सुबह का खेल है, और सुबह का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और हवा की गति 16 किमी/घंटा रहेगी। आर्द्रता का स्तर 70 से 75 प्रतिशत के बीच रहेगा और दृश्यता 4 किमी होगी।
तनजीद हसन, लिटन दास (विकेट कीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद हृदॉय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, तनजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, जैकर अली, तनवीर इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, सौम्या सरकार
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल
संपादक की पसंद