1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋचा घोष ने दिल खोलकर की कोच मजूमदार की तारीफ, टीम में अपनी भूमिका को लेकर कही बड़ी बात

ऋचा घोष ने दिल खोलकर की कोच मजूमदार की तारीफ, टीम में अपनी भूमिका को लेकर कही बड़ी बात

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 04, 2025 07:41 pm IST,  Updated : Nov 04, 2025 07:41 pm IST

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई।

Richa Ghosh- India TV Hindi
ऋचा घोष Image Source : AP

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम किया। फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया। इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया की तरफ से ऋचा घोष ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में फिनिशर की भूमिका निभाई। इस बीच वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद ऋचा घोष ने टीम इंडिया के हेड कोच अमोल मजूमदार की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप से पहले कोच ने टीम में उनकी भूमिका पर बड़ा बयान दिया है। घोष ने बताया कि मजूमदार ने वर्ल्ड कप के दौरान टीम के अंदर काफी अच्छा माहौल तैयार किया हुआ था।

वर्ल्ड कप में अपनी भूमिका को लेकर ऋचा घोष ने दिया बड़ा बयान

ऋचा ने जियो स्टार के ‘फॉलो द ब्लू’ कार्यक्रम में कहा कि मेरा मुख्य काम मैच में आखिर तक टिककर तेजी से रन बनाने का था। मुझे जब भी बल्लेबाजी का मौका मिला तो मैंने यही करने की कोशिश की। मैंने स्ट्राइक रेट ऊंचा रखकर विपक्षी टीमों के गेंदबाजों पर दबाव बनाने का प्रयास किया। उन्होंने ये भी कहा कि ये अतिरिक्त रन बनाने से टीम का दबाव कम हुआ और टीम को जीतने का बेहतर मौका मिला।

अमोल मजूमदार की तारीफ में ऋचा घोष ने क्या कहा?

ऋचा ने कोच अमोल मजूमदार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मजूमदार ने टीम के अंदर एक ऐसा माहौल तैयार किया कि हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका के बारे में पता था। विकेटकीपर ने कहा कि अमोल सर ने टीम में सभी की भूमिका स्पष्ट कर दी थी। मेरा काम बेखौफ क्रिकेट खेलना, बड़े शॉट लगाना और अंत तक डटे रहना का था। मैंने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ यही करने की कोशिश की।

वर्ल्ड कप के लिए ऋचा घोष ने की थी जमकर तैयारी

ऋचा ने अंत में कहा कि वर्ल्ड कप से पहले मैंने क्रीज पर टिककर बड़ी पारी खेलने का काफी अभ्यास किया। जब भी खेलने का मौका मिला तो मैंने डाउन द ग्राउंड शॉट लगाए और अपना विकेट फेंकने से बचती रही। मैंने एक दो रन लेने के मौके भी नहीं गंवाए। आपको बता दें कि इस वर्ल्ड कप में ऋचा ने आठ पारियों में 133.52 की स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने महिला वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के डिएंड्रा डोटिन (12) के रिकॉर्ड की भी बराबरी की।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने रणजी में खेली टी20 जैसी पारी, 13 बॉल पर ठोक दिए चौके और छक्कों से 60 रन

IND vs PAK मैच से पहले अश्विन के रिप्लेसमेंट का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ी की भारतीय टीम में एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल