1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोविड-19 के कारण इंग्लैंड में होने वाली डायमंड लीग हुई रद्द

कोविड-19 के कारण इंग्लैंड में होने वाली डायमंड लीग हुई रद्द

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2020 04:44 pm IST,  Updated : Jul 23, 2020 05:58 pm IST

यह डायमंड लीग सीरीज में 15 प्रतियोगिताओं में से पांचवीं प्रतियोगिता है जिसे रद्द किया गया है।

covid-19, England, Diamond League- India TV Hindi
  Athletics   Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के गेट्सहेड में होने वाली डायमंड लीग एथलेटिक्स ट्रैक प्रतियोगिता को कोरोना वायरस महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है। यह डायमंड लीग सीरीज में 15 प्रतियोगिताओं में से पांचवीं प्रतियोगिता है जिसे रद्द किया गया है। 

लंदन में होने वाली प्रतियोगिता को पहले ही रद्द कर दिया गया था। 

गेट्सहेड में डायमंड लीग का आयोजन पूर्व कार्यक्रम के अनुसार 16 अगस्त को होना था लेकिन इसे बाद में 12 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया लेकिन आयोजकों ने अब इसे रद्द करने का फैसला किया है। 

डायमंड लीग की पहली प्रतियोगिता 14 अगस्त को मोनाको में होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल