1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. तोक्यो ओलंपिक तक राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा रहेंगे नीरज, हिमा

तोक्यो ओलंपिक तक राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा रहेंगे नीरज, हिमा

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 13, 2019 11:20 pm IST,  Updated : Oct 13, 2019 11:20 pm IST

भाला फेंक के स्टार नीरज चोपड़ा, 400 मीटर की धाविका हिमा दास और फर्राटा धाविका दुती चंद उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने तोक्यो ओलंपिक तक राष्ट्रीय शिविर के लिये चुना है। 

Neeraj, Hima will be part of national camp till Tokyo Olympics - India TV Hindi
Neeraj, Hima will be part of national camp till Tokyo Olympics  Image Source : GETTY IMAGES

दिल्ली। भाला फेंक के स्टार नीरज चोपड़ा, 400 मीटर की धाविका हिमा दास और फर्राटा धाविका दुती चंद उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने तोक्यो ओलंपिक तक राष्ट्रीय शिविर के लिये चुना है। 

नीरज और हिमा ने हाल में समाप्त हुई विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लिया था जबकि दुती सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी। 

गोला फेंक के एथलीट इंदरजीत सिंह का नाम भी इस सूची में शामिल था लेकिन एएफआई ने बाद कहा कि उनका नाम हटा दिया जाएगा। इंदरजीत पर खेल पंचाट ने इस महीने के शुरू में चार साल का प्रतिबंध लगाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल