1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. थाईलैंड और मलेशिया के वेटलिफ्टर को लगा झटका, टोक्यो ओलंपिक में नहीं ले पाएंगे हिस्सा

थाईलैंड और मलेशिया के वेटलिफ्टर को लगा झटका, टोक्यो ओलंपिक में नहीं ले पाएंगे हिस्सा

 Reported By: IANS
 Published : Apr 04, 2020 08:50 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 08:50 pm IST

इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने शनिवार को थाई एमेच्योर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन पर तीन साल का और मलेशियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन पर एक साल का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

थाईलैंड और मलेशिया के...- India TV Hindi
थाईलैंड और मलेशिया के वेटलिफ्टर को लगा झटका, टोक्यो ओलंपिक में नहीं ले पाएंगे हिस्सा Image Source : PTI

बुडापेस्ट| थाईलैंड और मलेशिया के वेटलिफ्टर टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं सकेंगे। इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने शनिवार को थाई एमेच्योर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन पर तीन साल का और मलेशियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन पर एक साल का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

इंटरनेशनल फेडरेशन ने कहा है कि ओलंपिक का आयोजन चाहें जब भी हो, इस देशों के खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा इटनेशनल फेडरेशन ने थाई फेडरेशन पर दो लाख डॉलर का फाइनल भी लगाया है। थाई फेडरेशन ने 2018 वर्ल्ड चैम्पियनशिप के दौरान अपने नौ वेटलिफ्टरों के डोपिंग में फंसने के बाद स्वत: ही ओलंपिक से नाम वापस ले लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल