1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020 : पहले राउंड में धमाकेदार जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची मैरी कॉम

Tokyo Olympics 2020 : पहले राउंड में धमाकेदार जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची मैरी कॉम

 Edited By: IANS
 Published : Jul 25, 2021 02:19 pm IST,  Updated : Jul 25, 2021 03:04 pm IST

छह बार की विश्व चैम्पियन मैरी कोम ने कोकुजिकाम एरेना में राउंड ऑफ 32 मुकाबले में डोमिनिकन गणराज्य की मिग्वेलिना गार्सिया हर्नादेज को 4-1 से हराया।

Tokyo Olympics 2020, Mary Kom, Sports, India- India TV Hindi
Mary Kom Image Source : GETTY
छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) ने रविवार को शुरूआती दौर में डोमेनिका गणराज्य की मिगुएलिना हर्नांडिज गार्सिया को हराकर ओलंपिक खेलों के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वर्ष 2012 ओलंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम ने अपने से 15 साल जूनियर और पैन अमेरिकी खेलों की कांस्य पदक विजेता को 4-1 से शिकस्त दी।
 
मुकाबला शुरू से काफी रोमांचक रहा जिसमें मैरीकॉम ने कुछ शानदार तकनीक दिखायी और गार्सिया की कड़ी चुनौती को पस्त किया। पहले राउंड में मैरीकॉम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को परखने का समय लिया लेकिन इसके बाद अनुभवी मुक्केबाज ने तीसरे राउंड के तीन मिनट में आक्रामकता दिखायी। 
 
गार्सिया ने हालांकि दूसरे राउंड में कुछ दमदार मुक्कों से अंक जुटाये। मैरीकॉम ने अपने दमदार ‘राइट हुक’ से पूरे मुकाबले के दौरान दबदबा बनाये रखा। उन्होंने गार्सिया को खुद की ओर बढ़ने के लिये उकसाया भी ताकि उन्हें सटीक मुक्के जड़ने के लिये जगह मिल जाये। 
 
डोमेनिका गणराज्य की मुक्केबाज ने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन वह मुक्के सही तरीके से नहीं जड़ पायीं। चार बच्चों की मां मैरीकॉम अब अगले दौर के मुकाबले में कोलंबिया की तीसरी वरीयता प्राप्त इंग्रिट वालेंसिया से भिड़ेंगी जो 2016 रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता हैं। भाषा नमिता पंत पंत 2507 1428 तोक्यो नननन
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल