Republic Day Sale 2026: देश का रिपब्लिक डे 26 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा और इसके पहले ही कई ऑनलाइन और ऑफलाइन सेल का दौर चालू हो जाएगा। अमेजन और फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल 16 जनवरी और 17 जनवरी से शुरू होने वाली है। इसके अलावा एक और बड़ी सेल चालू होने वाली है जो कि रिलायंस डिजिटल की होगी। इस सेल में आपको सबसे आकर्षक छूट आईफोन पर मिल रही है जिसमें iPhone की डील के तहत 49,900 रुपये में ये फोन आपको मिल सकता है और इसका अर्थ ये है कि आप 50 हजार रुपये से भी कम कीमत में आईफोन को घर ले जा सकते हैं।
भारत का रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन इस बार कुछ खास होने जा रहा है और इसमें आपके घर में कुछ नए गैजेट्स या फोन डिवाइसेज बड़ा रोल निभा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको रिलायंस डिजिटल की सेल में कई अप्लायंसेज या गैजेट्स् सस्ते में मिलने वाले हैं। सेल की तारीख 17 जनवरी से 26 जनवरी तक तय की गई है। इसमें भारत की सबसे टॉप की इलेक्ट्रोनिक्स रिटेलर कंपनियों में से एक रिलायंस डिजिटल के ग्राहकों को आकर्षक ऑफर मिलेंगे। आईफोन खरीदना आपके लिए अब काफी आसान हो गया है क्योंकि इस डील में एप्पल के कई फोन में 12,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। सबसे पहले इसमें आईफोन 15 से लेकर आईफोन 17 तक के कुछ मॉडल्स पर तगड़ी छूट मिलने वाली है। रिलायंस डिजिटल की डिजिटल इंडिया सेल में iPhone 17, iPhone 16 और iPhone 15 पर भारी छूट मिलने वाली है।
आईफोन पर छूट के अलावा रिलायंस डिजिटल कई दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स औरहोम अप्लायंसेज पर भी आकर्षक ऑफर देने वाले हैं।
मैकबुक Air M2 जो 64,990 रुपये में अवेलेबल होगा जिसमें 4000 रुपये का कैशबैक और 6899 रुपये का मुफ्त माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस शामिल है।
तोशिबा 58-इंच क्यूएलईडी टीवी 35,990 रुपये में अवेलेबल होगा और इसके साथ ही इस पर 2 साल की वारंटी भी मिल रही है।
किचन अप्लायंसेज खरीदने वाले कस्टमर्स रिपब्लिक डे सेल के इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं-
साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर 44,990 रुपये से शुरू होगा और इसके साथ में 7500 रुपये का फ्री हैवल्स एयर फ्रायर भी इस प्रोडक्ट पर मिलेगा।
डबल-डोर रेफ्रिजरेटर 18,490 रुपये से शुरू होगा जिसके साथ में फ्री बोट साउंडबार या फिलिप्स ड्राई आयरन मिलेगी।
ये भी पढ़ें
आखिरकार X ने मानी गलती, Grok पर नहीं बनेंगी आपत्तिजनक तस्वीरें, अश्लील डीपफेक पर लगाएगा लगाम
संपादक की पसंद