AHMEDABAD LONDON FLIGHT
-
Ahmedabad Plane Crash: DNA टेस्ट में 90 मृतकों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपे गए 33 शव
Ahmedabad Plane Crash: डीएनए परीक्षण के जरिए 90 मृतकों की पहचान कर ली गई है और 33 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है।
गुजरात | Jun 15, 2025 10:57 pm IST -
एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद PMO की टीम पहुंची अहमदाबाद, CM-DGP के साथ होंगी अहम बैठकें
एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद PMO की टीम अहमदाबाद पहुंची है। पीएमओ की टीम गुजरात में दो दिनों तक रहेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री और डीजीपी के साथ अहम बैठकें होंगी।
गुजरात | Jun 15, 2025 07:45 pm IST -
Advertisement
-
"Thrust not achieved... Mayday! Mayday" अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पायलट के आखिरी शब्द, जानें इनके मायने
शायद पायलट ने ज्यादा थ्रस्ट देकर कोशिश की कि विमान रेजिडेंशियल इलाके से थोड़ा आगे निकल जाए ताकि नुकसान कम हो। इसके बाद पायलट का एटीसी से संपर्क टूट गया और विमान मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकराने के साथ ही आग की लपटों से घिर गया।
राष्ट्रीय | Jun 15, 2025 02:34 pm IST -
अहमदाबाद प्लेन हादसे के 20 शव परिजनों को सौंपे गए, जानिए अब तक कितने डेड बॉडी के मैच कराए गए DNA?
अहमदाबाद विमान हादसे में कुल 297 लोगों की जान गई हैं। इनमें 241 विमान में सवार थे। बाकी 56 लोग जहां पर विमान गिरा है, उस जगह पर मौजूद थे। इनमें बड़ी संख्या में ट्रेनी डॉक्टर भी हैं।
गुजरात | Jun 15, 2025 11:24 am IST -
Advertisement
-
अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान का मेंटेनेंस टर्किश कंपनी के पास था..तो क्या कोई साजिश हुई? तुर्किए ने दी सफाई
यह दावा कि एयर इंडिया के यात्री विमान बोइंग 787-8 का रखरखाव टर्किश टेक्निक द्वारा किया जा रहा था, इस पर तुर्किए की ओर से बयान जारी किया गया है।
राष्ट्रीय | Jun 15, 2025 09:38 am IST -
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद परिजन कैसे रिसीव करें शव? क्या-क्या करना होगा? यहां जानें पूरा प्रोसेस
अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश होने के बाद से कई लोगों की जान चली गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अभी तक शव तक नहीं मिल सके हैं। हालांकि डीएनए मिलान की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में परिजन कैसे मृतक का शव प्राप्त कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें क्या-क्या करना होगा। आइये जानते हैं।
राष्ट्रीय | Jun 14, 2025 09:14 pm IST -
Advertisement
-
Air India Plane Crash: डीएनए सैंपल के जरिए 16 शवों की हुई पहचान, परिवार वालों को सौंपी गई बॉडी
अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए की जा रही है। इस बीच 16 लोगों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए हो चुकी है, जिनके शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
राष्ट्रीय | Jun 14, 2025 06:00 pm IST -
Rajat Sharma's Blog | बोइंग का ब्लैक बॉक्स: इसी में छुपा है तबाही का राज़
जबसे प्लेन क्रैश हुआ है,सोशल मीडिया पर बहुत सारे एविएशन एक्सपर्ट पैदा हो गए हैं। कोई कह रहा है कि किसी ने प्लेन का सिस्टम हैक कर लिया होगा, किसी ने कहा कि सिस्टम को लॉक कर दिया गया होगा, कोई कह रहा है फ्यूल में किसी ने कुछ मिला दिया होगा। मुझे लगता है इन बेकार की बातों में पड़ने की कोई जरूरत नहीं है।
राष्ट्रीय | Jun 14, 2025 05:58 pm IST -
Advertisement
-
Air India विमान हादसे की क्या हो सकती हैं संभावित वजहें? पूर्व एयर चीफ मार्शल ने कही ये बात
अहमदाबाद में भीषण विमान हादसा देखने को मिला है। इस हादसे में 297 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे की संभावित वजहों पर खूब बातें हो रही हैं। इस बीच पूर्व एयर चीफ मार्शल अरुप साहा ने भी बयान दिया है।
राष्ट्रीय | Jun 14, 2025 03:30 pm IST -
Ahmedabad Plane Crash: 'आखिर प्लेन कैसे हुआ क्रैश', जल्द होगा खुलासा-जानें क्या बोले मंत्री राम मोहन
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बारे में डीजीसीए ने प्रेस कांफ्रेंस कर दुर्घटना के बारे में पूरी जानकारी दी है। मंत्री नायडू किंजरापु ने बताया कि ब्लैक बॉक्स मिल गया है, जल्द ही हादसे की वजह सामने आ जाएगी।
राष्ट्रीय | Jun 14, 2025 03:06 pm IST -
Advertisement
-
पायलट सुमित सभरवाल को लेकर क्या बोले उनके दोस्त और पड़ोसी? अहमदाबाद प्लेन हादसे में गई है उनकी जान
अहमदबाद प्लेन हादसे में 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। इनमें सभी क्रू मेंबर की जान चली गई। हादसे में कुल 241 लोगों की जान गई है। इसमें मुंबई के रहने वाले पायलट सुमित सभरवाल ने भी अपनी जान गंवा दी है।
महाराष्ट्र | Jun 14, 2025 01:50 pm IST -
Explainer: ऑरेंज कलर का डिवाइस क्यों कहलाता है BLACK BOX, क्या है इसके अंदर, हादसे का कैसे सामने आएगा सच?
अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर ये कैसे हुआ है? हादसे की वजह तलाशने के लिए भारत, ब्रिटेन और अमेरिका समेत कुल 8 एजेंसियां काम कर रहीं हैं। ऐसे में विमान के मलबे से मिला BLACK BOX हादसे को लेकर अहम जानकारी देने वाला है।
Explainers | Jun 14, 2025 02:53 pm IST -
Advertisement
-
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: कैसे हुआ हादसा? विमान को पहले उड़ा चुके पायलटों से भी होगी पूछताछ, जांच हुई तेज
जांच एजेंसियां ये जानना चाहती है कि पिछले 7-8 दिनों में भी दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में कोई खराबी तो नहीं आई थी। क्रू मेंबर्स या पायलट्स ने ऐसी कोई खराबी नोटिस की थी क्या? इससे हादसे की जांच में काफी मदद मिलेगी।
राष्ट्रीय | Jun 14, 2025 01:03 pm IST -
Air India Plane Crash: मृतक नर्स पर केरल के सरकारी कर्मचारी ने किया आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में 297 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी विमान में केरल की रंजीता भी सवार थीं, जिनकी मौत हो चुकी हैं। उनके खिलाफ एक सरकारी कर्मचारी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस मामले में पुलिस ने सरकारी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।
राष्ट्रीय | Jun 13, 2025 11:37 pm IST -
Advertisement
-
Air India Plane Crash के पीछे कहीं ये 6 वजहें तो नहीं? जानें किन परिस्थितियों में हो सकता है हादसा
अहमदाबाद विमान हादसे की जांच अभी भी जारी है। हालांकि आइये एक नजर उन संभावित कारणों पर डालते हैं, जिनकी वजह से ऐसे विमान हादसे हो सकते हैं।
राष्ट्रीय | Jun 13, 2025 11:31 pm IST -
अहमदाबाद में हुआ एक और चमत्कार! जहां सब कुछ खाक हो गया वहां बची 'भगवद गीता' और 'श्रीकृष्ण की मूर्ति'
अहमदाबाद विमान हादसे में सब कुछ जलकर खाक हो गया। हालांकि इस हादसे के बाद भगवद गीता और भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति सुरक्षित मिली है। बताया जा रहा है कि अरवल्ली जिले की जयश्री पटेल पहली बार लंदन जा रही थीं, जिनके पास भगवद गीता और भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति थी।
गुजरात | Jun 13, 2025 10:52 pm IST -
Advertisement
-
Fact Check: भरूच की कंपनी में लगी आग को विमान दुर्घटना का बताया जा रहा है, फर्जी है वीडियो
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर गलत वीडियो शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि प्लेन क्रैश के कारण बिल्डिंग में आग लग गई। हालांकि यह दावा पूरी तरह गलत है।
फैक्ट चेक | Jun 13, 2025 10:21 pm IST -
'जल्द लंदन से लौट आऊंगी...', परिवार से वादा करके निकली थी साइनीता, प्लेन क्रैश में हुई मौत
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मुंबई के जुहू, कोलीवाड़ा की रहने वाली साइनीता की भी मौत हो गई है। साइनीता 2 साल से एयर इंडिया में कार्य कर रही थी। वह परिवार को जल्द ही लंदन से लौटने का कह कर निकली थी।
महाराष्ट्र | Jun 13, 2025 10:02 pm IST -
अहमदाबाद में एयर इंडिया के क्रैश हुए विमान का ब्लैक बॉक्स तो मिल गया, जानिए अब आगे की प्रक्रिया क्या होगी?
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद ब्लैक बॉक्स को बरामद कर लिया गया है। अब इस ब्लैक बॉक्स की जांच की जाएगी, जिसकी रिपोर्ट में थोड़ी देरी हो सकती है।
गुजरात | Jun 14, 2025 12:00 am IST -
प्लेन क्रैश: जब हॉस्टल की मेस से टकराया विमान, कैसी तबाही मची? सामने आया डरावना Video
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश के दौरान BJ मेडिकल कॉलेज की मेस की बिल्डिंग पर गिरा। जब विमान मेस से टकराया तब कैसी तबाही मची? इसका डरावना Video सामने आया है।
राष्ट्रीय | Jun 13, 2025 09:59 pm IST