1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मशहूर फिल्म निर्माता सत्यजित राय द्वारा बनाया गया दिलीप कुमार का स्केच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

मशहूर फिल्म निर्माता सत्यजित राय द्वारा बनाया गया दिलीप कुमार का स्केच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 08, 2021 12:26 am IST,  Updated : Jul 08, 2021 12:26 am IST

दिग्गज फिल्म निर्माता सत्यजित राय द्वारा बनाए गए दिलीप कुमार के स्केच की एक तस्वीर उनके निधन के 7 घंटे बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।

Dilip Kumar’s sketch made by legendary filmmaker Satyajit...- India TV Hindi
Dilip Kumar’s sketch made by legendary filmmaker Satyajit Ray goes viral  Image Source : TWITTER

दिग्गज फिल्म निर्माता सत्यजित राय द्वारा बनाए गए दिलीप कुमार के स्केच की एक तस्वीर उनके निधन के 7 घंटे बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । आपको बता दे ट्रेजेडी किंग और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का आज सुबह 7.30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया।वे 98 साल के थे। अभिनेता काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

दिलीप कुमार के इस स्केच को "भास्वती घोष" नाम कि एक यूजर अपने ट्विटर हैंडल पर बांग्ला में कैप्शन के साथ शेयर किया। जिसमें लिखा था, सत्यजित राय द्वारा चित्रित। सफेद पन्ने पर काली स्याही से बने इस स्केच में दिलीप कुमार एक माइक पकड़े हुए हैं। दिलीप कुमार के बने इस स्केच को कई लोगों ने लाइक्स और रीट्वीट किया। यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल  भी हो रहा है।

दिलीप कुमार ने आज सुबह 7:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी निधन की खबर उनके पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने दिग्गज अभिनेता के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दि।

 
दिलीप कुमार मुगल-ए-आजम, देवदास, नया दौर, और राम और श्याम जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।