1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस दुकान का नाम पढ़कर लड़कों को याद आ जाएंगी उनकी 'EX', तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

इस दुकान का नाम पढ़कर लड़कों को याद आ जाएंगी उनकी 'EX', तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 01, 2024 11:01 am IST,  Updated : Feb 01, 2024 11:01 am IST

आप आज तक ऐसे कई दुकानों पर गए होंगे जो अपने नाम के काराण काफी फेमस हो। मगर क्या आप कभी किसी ऐसी दुकान पर गए हैं जिसका नाम पढ़ते ही आपको अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की याद आ जाए।

दुकान की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल- India TV Hindi
दुकान की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल बढ़ते कम्पटीशन में खुद का बिजनेस चलाने के लिए लोग अलग-अलग तरीकें अपना रहे हैं। कोई अपने दुकान का सेटअप अनोखा रखता है तो कोई अपने डिश का नाम यूनिक रखता है। कभी-कभी तो लोग अपने स्टोर का नाम भी यूनिक रखते हैं। लोग यह सब इस उम्मीद से करते हैं कि जनता को ये आकर्षित कर सके और उनका बिजनेस थोड़ बढ़ जाए। आपने आजतक कई दुकानें ऐसी देखी होंगी जिसका नाम, सेटअप और डिश काफी अनोखा रहा होगा। मगर यकीन कीजिए जिस दुकान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, ऐसा नाम आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। आइए आपको इस दुकान का नाम बताते हैं और यह भी बताते हैं कि कहां पर यह दुकान है।

Chat की दुकान का अनोखा नाम

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। मगर इसमें कुछ इतने यूनिक होते हैं कि लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। ऐसा ही बेंगलुरु की एक दुकान है जिसकी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। वायरल फोटो में दुकान का नाम पढ़कर आप भी हैरान हा जाएंगे। दरअसल बेंगलुरु के R.T.Nagar में एक शख्स ने चाट की दुकान खोली जिसका नाम 'Ex Girlfriend Bangarpete Chats' रखा है। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

बता दें कि इस फोटो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @dankchikidang नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक फोटो को 73 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यदि आप अपनी प्रेमिका के साथ हैं तो इस स्थान पर आप नहीं जाना चाहेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा नाम रखने के लिए हिम्मत चाहिए, मैं अभी भी कन्फ्यूज हूं कि रोना चाहिए या हंसना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

चचा तो बड़े Heavy Driver निकले भई! हाथ छोड़कर इस अंदाज में चलाया Bullet कि हो गए वायरल

आखिर कौन सा नंबर लड़कों के लिए होता सबसे ज्यादा Lucky, शख्स ने दिया जवाब

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।