1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोरोना वायरस संक्रमण वाले स्थानों पर तैनाती से नाराज पुलिसकर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

कोरोना वायरस संक्रमण वाले स्थानों पर तैनाती से नाराज पुलिसकर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

 Reported By: Bhasha
 Published : May 20, 2020 02:01 pm IST,  Updated : May 20, 2020 02:01 pm IST

कोलकाता पुलिस कॉम्बैट फोर्स के जवानों ने आरोप लगाया कि उनकी तैनाती ऐसे स्थानों पर की जा रही है जहां उनके कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने का खतरा बहुत ज्यादा है। 

500 Kolkata cops protest over deployment in containment zones- India TV Hindi
500 Kolkata cops protest over deployment in containment zones Image Source : REPRESENTATIONAL PHOTO

कोलकाता: कोलकाता पुलिस कॉम्बैट फोर्स के जवानों ने आरोप लगाया कि उनकी तैनाती ऐसे स्थानों पर की जा रही है जहां उनके कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने का खतरा बहुत ज्यादा है। इसके साथ ही कम से कम 500 जवानों ने यहां विरोध प्रदर्शन किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिसकर्मियों ने आचार्य जगदीश चंद्र बोस मार्ग पर मंगलवार रात पुलिस प्रशिक्षण स्कूल(पीटीएस) परिसर के अंदर प्रदर्शन किया।

Related Stories

सूत्रों ने बताया कि जब कॉम्बैट बटालियन के पुलिस उपायुक्त कर्नल नेवेन्द्र सिंह पॉल ने पुलिसकर्मियों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कर्नल पॉल के वाहन का घेराव किया। कॉम्बैट फोर्स के एक पुलिस अधिकारी ने कहा,‘‘हमें उच्च जोखिम वाले स्थानों पर ड्यूटी के लिए भेजा जा रहा है। कई पुलिसकर्मी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। ऐसे ही नहीं चलता रहेगा।’’

इस संबंध में पूछे जाने पर कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा,‘‘जांच की जा रही है, ड्यूटी को ले कर पुलिसकर्मियों के बीच रोष हो सकता है लेकिन अनुशासनहीनता का कोई भी कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’

इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने परिसर का दौरा करके प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों की मांगों पर गौर करने का आश्वासन दिया था। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में कम से कम सात पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।